हमारी सरकार प्रदेश मे लिख रही विकास की नई गाथा : बृजमोहन अग्रवाल

Posted On:- 2026-11-03




जिला स्तरीय राज्योत्सव मे विकास एवं संस्कृति का दिखा अनुपम संगम

बलौदाबाजार (वीएनएस)। राज्य स्थापना दिवस क़े अवसर पर 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का रंगारंग आयोजन सोमवार को पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कूल मैदान में हुआ। समारोह क़े मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विशिष्ट अतिथियों क़े द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी क़े छायाचित्र क़े समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

राज्योत्सव  में पीएम आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, राजस्व विभाग द्वारा 25 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को चश्मा वितरण, कृषि विभाग द्वारा सरसों बीज 5 किसानों को, स्वाइल हेल्थ कार्ड 5 किसानों को, मत्स्य विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को जाल और आइस बॉक्स का वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 दिव्यांगों को व्हीलचेयर, वन विभाग द्वारा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 1 हितग्राही को 2 लाख रुपये का चेकवितरित किया गया।इसके साथ ही बाढ़ राहत मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस बल, नेत्रदान दाताओ के परिजन एवं देहदान करने वालों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य स्थापना दिवस की 26 वीं वर्षगांठ की शुभकामनायें देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विकास क़े पथ पर तेजी से अग्रसर हैं। आज हम अपने  नाम के साथ छत्तीसगढ़ राज्य बड़े गर्व के साथ लिखते हैं औऱ उसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहरी बाजपेयी को जाता है।हिंदुस्तान मे छत्तीसगढ़ सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ सरकार किसान, महिला औऱ युवाओं की तरक्की व प्रदेश मे विकास की नई गाथा लिख रही है।प्रदेश के साथ बलौदाबाजार- भाटापारा जिले को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाने मे सबकी सहभागिता जरुरी है। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही रायपुर से बलौदाबाजार-सारंगढ़ तक फोरलेन सड़क बन जाएगा जिससे आवागमन सुगम होगी, आज जिले के गांव-गांव मे सड़क, पानी, बिजली, स्कूल व अस्पताल खुल गए हैं जो विकास की दास्तां बयां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले मे जल संरक्ष्ण के क्षेत्र मे विशेष उपलब्धि हासिल किया है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद प्रदेश औऱ जिला मे विकास स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिला वीरो औऱ संतो की भूमि है। यह जिला केवल खनिज सम्पदा से परिपूर्ण नहीं बल्कि वन, कृषि औऱ उद्योग भी फल फूल रहा है। हमारी सरकार जन आकांक्षाओं के मुताबिक काम कर रही है।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वागत प्रतिवेदन में जिला स्तरीय राज्योत्स्व एवं जिले की प्रगति  का उल्लेख करते हुए जिले क़े विकास क़े लिये जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

सांस्कृतिक संध्या  में कलाकारों की मोहक प्रस्तुति- 
सांस्कृतिक संध्या मे सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी गायिका पायल साहु ने अपनी सुरीली आवाज से शमा बांधा। इसके साथ ही शरद अग्रवाल एंड ग्रुप द्वारा रंग सरगम, अयान ऑन पियानो, लोक कला मंच 'नवरंग',लोक कला मंच 'मया' के कलाकारों एवं स्कूली छात्रों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। 

विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन- अतिथियों ने  विभागीय उपलब्धियों पर  आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं क़े तहत हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। विभागीय प्रदर्शनी पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग, समाज कलयाण, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, पशु पालन, जनसम्पर्क,स्वास्थ्य सहित करीब 20 विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाए गए।



Related News
thumb

सीएम साय ने किया केंद्रीय गृह मंत्री शाह का स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ ...


thumb

आत्मविश्वास और परिश्रम से बनाएं अपनी पहचान : रमेन डेका

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि युवा आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर जीवन में आगे बढ़ें।


thumb

PWD सचिव ने निर्माणाधीन जिला कार्यालय, सर्किट हाउस का किया निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों...


thumb

विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश : विजय बघेल

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया गया


thumb

दंतेवाड़ा राज्योत्सव में दिखी सांस्कृतिक विरासत और विकास की झलक

राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर दंतेवाड़ा के मेंडका डोबरा मैदान में ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया।