स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-11-03




जशपुरनगर (वीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 नवम्बर को जशपुर प्रवास के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित 50 सीटर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसरों एवं कर्मचारियों की व्यवस्था, मेडिकल विद्यार्थियों की कक्षाएं प्रारंभ होने, छात्रावास सुविधा, मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध चिकित्सा एवं शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को भी जाना तथा संबंधित अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक जशपुर राय मुनि भगत नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ गोपाल सिंह कंवर, एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल के खाते में पहुंचे 10 लाख रुपये

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत बालोद जिले की बालिका सुश्री मोनिका बघेल को 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता रा...


thumb

कांकेर जिले में 111 जर्जर और 26 भवनविहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए ...

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक सुचारु, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित मूल्य दुकानों के भवनों की स्थिति में सु...


thumb

रायपुर जिले में उचित मूल्य दुकानों से शक्कर की आपूर्ति एवं वितरण जारी

रायपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में शक्कर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप...


thumb

राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अवि...

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में सशक्त नारी, युवा उड़ान की केंद्रीय थीम पर जिला स्त...


thumb

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर बालाजी बिल्डर्स पर 20 लाख रुप...

छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों का विक्रय करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई ...