जशपुरनगर (वीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 नवम्बर को जशपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा, मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने तथा मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विधायक जशपुर रायमुनि भगत नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा जशपुर एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत बालोद जिले की बालिका सुश्री मोनिका बघेल को 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता रा...
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक सुचारु, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित मूल्य दुकानों के भवनों की स्थिति में सु...
रायपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में शक्कर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप...
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में सशक्त नारी, युवा उड़ान की केंद्रीय थीम पर जिला स्त...
छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों का विक्रय करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई ...