छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम रही

Posted On:- 2026-11-03





रायपुर(वीएनएस)।तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का शानदार आयोजन नवा रायपुर में हो रहा है। मुख्यमंच से हो रहे शानदार प्रस्तुतिकरण के तो क्या ही कहने। जनमानस इन बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शिल्पग्राम, मीना बाजार और खाना खजाना में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। शिल्पग्राम की साज-सज्जा और उत्पाद लोगों को मुग्ध कर रहे हैं। मुख्य मंच के सामने ही बनाए गए मंच पर स्थानीय कलाकारों के संगीत की तान फिजा में माधुर्य घोल रही है। शिल्पग्राम में वैसे तो सेल्फी सेंटर बनाया गया है लेकिन पूरे शिल्पग्राम में ही लोग सेल्फी लेते हुए दिखाई देते हैं। 
राज्योत्सव में खाना खजाना जोन में खुशी दुगुनी हो रही है। यहाँ आप किफायती कीमतों पर खाने का जायका ले सकते हैं। जायके में भी बहुत वेरायटी है। छत्तीसगढ़ी व्यजनों का स्वाद लेना है तो आपको स्वादिष्ट फरा, चीला, चौसेला, मुंगोड़ी बड़ा, साबूदाना बड़ा से लेकर अन्य पसंदीदा व्यंजन मिल जाएगे। वहीं फास्ट फूड से लेकर अन्य स्वादिष्ट नाश्ते और खाने की भी उपलब्धता है। सबसे अहम बात यह है कि खाना खजाना जोन में हाईजीन का पूरा ख्याल रखा गया है। परिवार सहित राज्योत्सव स्थल पर पहुंच रहे लोग लजीज व्यंजनों का स्वाद उठाते दिखाई दे रहे हैं।मीना बाजार को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह दिखाई देता है। यहां लोगों के मनोरंजन का खास ख्याल रखा गया है। राज्योत्सव के मुख्य कार्यक्रम शुरू होने से पहले आप यहां पहुंचकर अच्छा समय बिता सकते हैं। 
छत्तीसगढ़ के लिए साय सरकार किस तरह कार्य कर रही है, उसके प्रयासों को अगर समझना है तो विभागीय स्टाल से बेहतर क्या हो सकता है। अमूमन सभी विभागों के स्टाल लगे हुए हैं। कुछ विभागों को योजनाओं की जानकारियां आम लोगों को सहजता से पहुंचाने के लिए विशेष स्थान दिया गया है। वहीं अन्य विभागों को भी समुचित जगह दी गई है। सभी विभाग अपनी-अपनी विशेषता लिए हुए हैं। हर स्टाल में आपको कुछ अलग एहसास होगा। कुछ विभाग अपने अनूठे प्रयोगों के माध्यम से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं तो कहीं शानदार प्रस्तुतीकरण गागर में सागर भरने का काम कर रहा है। साथ ही जनमानस को विभागीय प्रयासों की जानकारियां भी दी जा रही हैं।
राज्योत्सव में खनिज संसाधन विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, जनसंपर्क विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, श्रम विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, जेल विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग,उर्जा विभाग, सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी, स्वास्थ्य विभाग, पंजीयक एवं मुद्रांक विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको), साउथ ईस्ट कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे निगम (एसईसीआर), नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी),उद्योग संचालनालय, आरक्षित, भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), भिलाई स्टील प्लांट, जिंदल स्टील लिमिटेड, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी), छ.ग. ईस्ट रेल्वे लिमिटेड (सीईआरएल) एवं छ.ग. ईस्ट वेस्ट रेल्वे लिमिटेड (सीईडब्ल्यूआरएल) सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए हैं



Related News
thumb

पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल के खाते में पहुंचे 10 लाख रुपये

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत बालोद जिले की बालिका सुश्री मोनिका बघेल को 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता रा...


thumb

कांकेर जिले में 111 जर्जर और 26 भवनविहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए ...

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक सुचारु, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित मूल्य दुकानों के भवनों की स्थिति में सु...


thumb

रायपुर जिले में उचित मूल्य दुकानों से शक्कर की आपूर्ति एवं वितरण जारी

रायपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में शक्कर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप...


thumb

राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अवि...

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में सशक्त नारी, युवा उड़ान की केंद्रीय थीम पर जिला स्त...


thumb

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर बालाजी बिल्डर्स पर 20 लाख रुप...

छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों का विक्रय करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई ...