रायपुर (वीएनएस)। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में 'आर्टेमिस शांति अस्पताल' का लोकार्पण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व 'विकसित भारत' के संकल्प को समर्पित 'विकसित भारत संकल्प पार्क' (पीपल वन) का उद्घाटन किया।
रायपुर में 'आर्टेमिस शांति अस्पताल' का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह नया अस्पताल राज्य के नागरिकों को विश्वस्तरीय और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा। अब क्षेत्र के मरीजों को जटिल बीमारियों के इलाज और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में स्थापित आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और उन्नत चिकित्सा उपकरण मध्य भारत के स्वास्थ्य तंत्र को एक नया आयाम देंगे।
इसके साथ ही, केंद्रीय गृह मंत्री ने राजधानी में 'विकसित भारत संकल्प पार्क' (पीपल वन) का भी भव्य उद्घाटन किया। यह पार्क पर्यावरण संरक्षण, हरित रायपुर और वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के राष्ट्रीय संकल्प को समर्पित एक विशेष हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है। पार्क में पीपल सहित पर्यावरण-अनुकूल पौधों का बड़े पैमाने पर रोपण किया गया है, जो शहर के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और नागरिकों को स्वच्छ हवा व प्राकृतिक वातावरण प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत बालोद जिले की बालिका सुश्री मोनिका बघेल को 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता रा...
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक सुचारु, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित मूल्य दुकानों के भवनों की स्थिति में सु...
रायपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में शक्कर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप...
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में सशक्त नारी, युवा उड़ान की केंद्रीय थीम पर जिला स्त...
छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों का विक्रय करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई ...