वाशिंगटन (वीएनएस)। भारतीय मूल की पिया दांडिया ने फ्लोरिडा की 22वीं कांग्रेसनल सीट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया है। 'डिसीजन डेस्क एचक्यू' और 'सीबीएस न्यूज' ने इसकी तस्दीक की है। वहीं, नॉर्थ कैरोलिना में डेमोक्रेट्स ने मध्यावधि चुनावों में अपनी पहली सीनेट सीट जीती है, जबकि ओहियो के गवर्नर पद की दौड़ में रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी पीछे चल रहे हैं।
दांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन केसी असकर को हराया। 'डिसीजन डेस्क एचक्यू' ने एक्स पोस्ट में बताया, पिया दांडिया ने फ्लोरिडा यूएस हाउस 22 का आम चुनाव जीत लिया है। उन्होंने रात 8:05 बजे (स्थानीय समयानुसार) यह जानकारी दी। सीबीएस न्यूज ने बताया कि दांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में यूएस हाउस सीट जीत ली है और रिपब्लिकन केसी असकर को हरा दिया है।
एनबीसी न्यूज ने भी इसे एक संभावित जीत बताया, जिसमें दांडिया 51.9 प्रतिशत वोटों के साथ आगे थीं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 48.1 प्रतिशत वोट मिले। अब तक लगभग 97.6 प्रतिशत वोटों की गिनती हो चुकी है, जिसमें कुल 292,000 से अधिक वोट गिने गए हैं।
एक पूर्व स्कूल प्रिंसिपल, दांडिया ने दक्षिण फ्लोरिडा के नए बने कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से कांग्रेस में जाने की कोशिश की थी। यह मुकाबला काफी चर्चा में रहा, क्योंकि इसे हाउस की उन कड़े मुकाबलों वाली सीटों में से एक माना जा रहा था, जो सदन पर नियंत्रण को प्रभावित कर सकती हैं।
भारतीय मूल के रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी ने ओहियो के गवर्नर चुनाव में डेमोक्रेट एमी एक्टन के सामने हार स्वीकार कर ली है।
उत्तर कोरिया ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत शांति स्थापित करने का एक विकल्प है, लेकिन इसे अपने राष्ट्रीय हितों के लिए वो जरूरी नहीं मानता।
अमेरिका के 2026 के मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।
अमेरिका में मंगलवार को मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान होगा। इस चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सामने प्रतिनिधि सभा और सीनेट ...
संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) की प्रमुख रेबेका ग्रिन्सपैन संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव बनने की दौड़ में अपनी बढ़त बनाए...