शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन 5 नवंबर को

Posted On:- 2026-11-04




रायपुर(वीएनएस)।जिला मुख्यालय कांकेर के बीएड कॉलेज परिसर में  5 नवंबर को शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति, आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तर पर जनजातीय लोक नर्तक दलों के बीच प्रतियोगिता आयोजित होगी, इसमें जिले के आदिवासी लोक कला एवं नृत्य दल भाग ले सकेंगे। आदिवासी लोक कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री जया मनु ने बताया कि  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आदिवासी लोक कला (नर्तक) दल को 13 नवंबर को जिला मुख्यालय रायगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव में कांकेर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिले के जनजातीय लोक नर्तक दलों से बीएड कॉलेज परिसर कांकेर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

 



Related News
thumb

प्राचार्यों की बैठक मेंं बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने पर दिया ग...

गरियाबंद जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है।


thumb

गरियाबंद : दीपावली पर पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिव...

गरियाबंद जिले मेंम दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में पटाखा दुकानों के संचालन एवं आतिशबाजी के सुरक्षित भंडारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ग...


thumb

जनदर्शन में मिले 53 आवेदन, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर श्री देवेन्द्र चौधरी ने जिले के विभिन्न ...


thumb

गरियाबंद जिले में अब ऑनलाइन मिलेंगी स्कूली विद्यार्थियों की टीसी

शासन के निर्देशानुसार गरियाबंद जिले में भी शासकीय सेवाओं को सरल, सहज और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अब स्कूली छात...


thumb

जनदर्शन में मिले 53 आवेदन, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर श्री देवेन्द्र चौधरी ने जिले के विभिन्न ...


thumb

जांजगीर-चांपा:एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की अंतिम तिथि अब 15 नव...

जांजगीर-चांपा में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर 2026 से होना है।