देवभोग के दुग्ध संकलन नेटवर्क का विस्तार, धनौली और मुरमुर बीएमसी के अंतर्गत खुली 10 सहकारीसमितियां

Posted On:- 2026-11-05




रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड द्वारा अपने ब्रांड ‘देवभोग’ के अंतर्गत जिले में दुग्ध संकलन नेटवर्क एवं पशुपालक किसानों के लिए सहायता सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत गौरेला विकासखंड के धनौली एवं पेंड्रा विकासखंड के मुरमुर में दो नए बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक की क्षमता दो हजार लीटर प्रतिदिन है। दोनों केंद्रों के अंतर्गत 10 ग्राम स्तरीय दुग्ध सहकारी समितियां खोली गई हैं। इस पहल से 100 से अधिक किसान जुड़े हैं।
फेडरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरेला विकासखंड के धनौली बीएमसी केंद्र के अंतर्गत धनौली, कोरजा, नेवसा, पिपरखुटी, गोरखपुर एवं पड़वनिया में छह दुग्ध सहकारी समितियां खोली गई हैं। इसी प्रकार पेंड्रा विकासखंड के मुरमुर बीएमसी केंद्र के अंतर्गत मुरमुर, अमारू, दमदम एवं कुड़कई में चार दुग्ध सहकारी समितियां खोली गई हैं। इन समितियों के माध्यम से स्थानीय दुग्ध उत्पादक किसानों से 26 अक्टूबर 2026 से  संगठित दुग्ध संकलन किया जा रहा है। दोनों बीएमसी केंद्रों में दूध की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वचालित परीक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्युत ग्रिड पर निर्भरता कम करने एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दो किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा प्रणाली की व्यवस्था भी की गई है। इन सुविधाओं से दूध के संकलन, गुणवत्ता परीक्षण एवं शीतलन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रत्येक भुगतान चक्र में दूध की राशि सीधे उनके संबंधित बैंक खातों में उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। इससे भुगतान प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक एवं पारदर्शी होगी। फेडरेशन द्वारा आगामी समय में किसानों को पशु आहार एवं खनिज मिश्रण उपलब्ध कराने की योजना है। साथ ही पारंपरिक पशु चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहन, पशुपालकों के द्वार पर कृत्रिम गर्भाधान सेवा, चारा उत्पादन एवं बीज वितरण जैसी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। किसानों को दुग्ध व्यवसाय एवं उन्नत पशुपालन के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी संचालित किए जाएंगे।



Related News
thumb

चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत कवर्धा जिले के चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहा...


thumb

राज्य अलंकरण से सम्मानित किसान पुन्नी भट्ट ने कलेक्टर से की मुलाकात...

।कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य अलंकरण से सम्मानित कबीरधाम जिले के ग्राम बरबसपुर निवासी प्रगतिशील किसान पुन्नी भट्ट ने गुरुवार को...


thumb

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में प्रमुख विकास कार...

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न ...


thumb

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के विशेष निर्देशों के तहत, राज्य सरकार ने बुनकर सहकारी समिति...


thumb

सौर ऊर्जा से जगमगाया नारागांव, बना प्रदेश का पहला सोलर दीदी के माध्...

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का नारागांव स्वच्छ ऊर्जा, महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक नई पहचान बना रहा है।