रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल रमेन डेका ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के अवसर पर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें सत्य, सद्भाव और सद्कर्मों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। दीपावली का प्रकाश जीवन में ज्ञान, आशा और सकारात्मकता का संचार करता है। यह अवसर परिवार और समाज के बीच प्रेम, आपसी विश्वास तथा भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संदेश भी देता है।
राज्यपाल ने कहा कि त्योहारों की खुशियां समाज के सभी वर्गों तक पहुंचनी चाहिए। हमें इस अवसर पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करने तथा पर्यावरण की स्वच्छता और सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए तथा प्रदेश में आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता की भावना निरंतर मजबूत हो।
मालवीय रोड स्थित दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में मुनि आगम सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में चल रहे समयोपदेश वर्षायोग 2026 के अंतर्गत 6 नवंबर को दैनिक...
जिले के ग्रामीण अंचलों में बाघ के विचरण की लगातार मिल रही खबरों से दहशत का माहौल है।
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रदर्शन करना भीम आर्मी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कानूनी मुश्किल बन गया।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 1,703 पदों पर भर्ती के ...
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर छह दिवसीय दीपावली महोत्सव के लिए आगमन हो चुका है।