दीपवाली से पहले 'रामायणम्' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन 155 करोड़ का कलेक्शन

Posted On:- 2026-11-06




मुंबई (वीएनएस)। दीपवाली से पहले बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की धीमी शुरुआत के पुराने ट्रेंड को तोड़ते हुए इस महागाथा ने ऐतिहासिक ओपनिंग की है और भारतीय सिनेमा के लिए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

रामायणम् आखिरकार थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है और इस तरह से इसने बॉक्स ऑफिसर पर शानदार ओपनिंग करते हुए इतिहास बना दिया है। नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियो और यश की मॉन्सटर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले प्रोड्यूस रामायणम्: पार्ट वन जबरदस्त उत्साह के बीच, 5 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी माता सीता, रॉकिंग स्टार यश महा शक्तिशाली रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। इस तरह से यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों के सामने भारत की सदियों से पूजी जाने वाली महागाथा को पेश कर रही है। 

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत को चिन्हित करते हुए, रामायणम् ने दुनिया भर में ग्रास ₹155 करोड़ की ओपनिंग की है। इस तरह से यह दिवाली से पहले देखी गई इंडियन सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। 

सालों से दीपवाली से ठीक पहले का समय फिल्मों की रिलीज के लिए मुश्किल माना जाता रहा है। इस दौरान आमतौर पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई धीमी पड़ जाती है। इसकी वजह यह है कि त्योहार से पहले परिवार घर की साफ-सफाई, मरम्मत और सजावट में जुटे रहते हैं। साथ ही, दीपवाली की खरीदारी और छुट्टियों से पहले यात्रा की तैयारियों में भी लोग व्यस्त रहते हैं। ऐसे में सिनेमाघरों में फिल्म देखने का प्लान अक्सर पीछे छूट जाता है। 'रामायणम्' से पहले दीपवाली के आसपास रिलीज हुई किसी भी फिल्म की पहले दिन की सबसे ज्यादा ऑल इंडिया नेट कमाई 40 करोड़ रुपये थी, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 94 करोड़ रुपये रहा था।

लेकिन 'रामायणम्' ने इस पुरानी सोच को पूरी तरह बदल दिया है। फिल्म ने त्योहार से पहले सिनेमाघरों में दर्शकों की कम भीड़ रहने के ट्रेंड को तोड़ते हुए शानदार ओपनिंग की है। दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते सुबह के शुरुआती शोज से ही सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखने को मिली, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत के रूप में नजर आया।

अभी दीपवाली का त्योहार आना बाकी है और उससे पहले ही 'रामायणम्' ने रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के साथ अपनी शानदार बॉक्स ऑफिस पारी की शुरुआत कर दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई का सफर और भी खास होने की उम्मीद है।



Related News
thumb

स्टारडम से बढ़कर है NTR का फैंस से रिश्ता, बोले- 'हम एक बड़े परिवार...

NTR का अपने प्रशंसकों के साथ हमेशा से ही बेहद गहरा और अटूट रिश्ता रहा है। वह लगातार उनके प्यार को स्वीकार करते आए हैं और अपने सफर के हर पड़ाव पर उन...


thumb

शहजाद पूनावाला बने 'राइज एंड फॉल 2' के विजेता

'राइज एंड फॉल' सीजन 2 का फिनाले हो गया है, जिसमें शहजाद पूनावाला विजेता बने हैं। शो में प्रियंका चाहर चौधरी पहली रनर-अप रहीं।


thumb

रामायण में शूर्पणखा के किरदार में रकुल प्रीत सिंह ने जीता दर्शकों क...

नितेश तिवारी की भारतीय महाकाव्य रामायण का बहुप्रतीक्षित सिनेमाई रूपांतरण सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है, जो भगवान राम और रावण की अमर कहानी को बड़े ...


thumb

बर्थडे स्पेशल: ‘कृष्णावतारम्’ के बाद चर्चा में आए सिद्धार्थ गुप्ता ...

सिद्धार्थ गुप्ता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके लिए यह साल कई मायनों में खास रहा है। खासकर उनकी फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम) को दर...


thumb

‘रामायणम्’ के किरदारों को लेकर रणबीर कपूर और यश के बच्चों के मन में...

इस दिवाली रामायणम् अपनी ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस रिलीज़ के लिए तैयार है, ऐसे में फिल्म के लीड स्टार्स रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश ने अपने बच्चों के जब...