तमिलनाडु में कॉलेज छात्रों को मिलेगा फ्री लैपटॉप, सीएम विजय ने जारी किए 2,000 करोड़ रुपये

Posted On:- 2026-11-07





चेन्नई(वीएनएस)।तमिलनाडु सरकार ने कॉलेज और पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए वेत्री लैपटॉप योजना को लागू करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। 2026-27 के बजट में घोषित इस पहल के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसकी निगरानी मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली समिति करेगी। इसके तहत स्नातक, डिप्लोमा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को तकनीकी पढ़ाई के लिए लैपटॉप दिए जाए(फाइल फोटो के साथ)  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कॉलेज छात्रों के लिए ‘वेत्री लैपटॉप योजना’ लागू करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने शनिवार को बताया कि इस योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। कॉलेज के छात्रों के लिए 2026-27 के बजट में घोषित ‘मुफ्त लैपटॉप योजना’ को प्रभावी ढंग से लागू करने और इसकी निगरानी के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।
वेत्री’ का अर्थ है ‘विजय’। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सरकार की कई पहलों के नाम के आगे ‘वेत्री’ शब्द जोड़ा गया है जिसमें महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा योजना भी शामिल है। इस मुफ्त लैपटॉप योजना का लाभ सरकारी और राज्य सरकार से सहायता प्राप्त कॉलेजों में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के दौरान पढ़ने वाले स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम और द्वितीय वर्ष तथा डिप्लोमा (पॉलिटेक्निक और आईटीआई) के विद्यार्थियों को मिलेगा।
इसमें कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, पशु चिकित्सा विज्ञान, कृषि, मत्स्य पालन और कानून सहित विभिन्न विषयों के विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा, 2025-26 शैक्षणिक सत्र के दौरान मुफ्त लैपटॉप योजना का लाभ नहीं उठा सके और अब सरकारी एवं सहायता प्राप्त संस्थानों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के तीसरे और चौथे वर्ष में पढ़ रहे छात्रों को भी इस योजना के दायरे में लाया जाएगा। इंजीनियरिंग के छात्रों को उनकी विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इंटेल कोर आई5 (इंटेल कोर आई5) प्रोसेसर या उसके समकक्ष संस्करण वाले लैपटॉप दिए जाएंगे।
सरकार ने लैपटॉप की खरीद सुनिश्चित करने के लिए सरकारी कंपनी ईएलसीओटी (एल्कॉट) को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। कंपनी को गुणवत्ता के सभी मानकों पर खरे उतरने वाले लैपटॉप खरीदने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा है कि आज की डिजिटल दुनिया में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए लैपटॉप एक अत्यंत आवश्यक शैक्षणिक उपकरण बन गया है।
ये लैपटॉप छात्रों को तकनीकी ज्ञान बढ़ाने, कौशल विकास प्रशिक्षण लेने, ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने और भविष्य के रोजगार के अवसरों के लिए तैयार होने में काफी मदद करेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने 2026-27 के बजट में घोषित इस योजना को लागू करने का निर्देश दिया है। इसके लिए 2,000 करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन किया गया है।
सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘इस वित्तीय आवंटन के लिए प्रशासनिक मंजूरी देते हुए एक सरकारी आदेश जारी किया गया है जिसमें योजना को लागू करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।’’ सरकार ने यह भी उम्मीद जताई है कि यह योजना वंचित और मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इससे वे आज के डिजिटल युग में खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर सकेंगे, वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए जरूरी कौशल हासिल कर सकेंगे और अपनी रोजगार पाने की क्षमता को बढ़ा सकेंगे।



Related News
thumb

आपातकाल लगाना भूल थी, सोनिया गांधी बोलीं- बाद में इंदिरा गांधी को भ...

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी आगामी पुस्तक में आपातकाल लागू करने के फैसले को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदि...


thumb

अयोध्या, रामपथ पर साकार हुई त्रेतायुग की रामायण, 21 भव्य झांकियों न...

दसवें दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों के स्वा...


thumb

पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के संग मनेग...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा यह त्योहार और आने वाला समय आपके जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए। प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों ...


thumb

क्या है E20 पेट्रोल विवाद? राहुल गांधी ने 'पेट्रोल चोरी' के लगाए आर...

शनिवार को 'X' पर एक पोस्ट में, गांधी ने दावा किया कि एक मान्यता प्राप्त लैब में जांचे गए 14 नमूनों में से 11 में 20% से ज्यादा इथेनॉल पाया गया


thumb

इस दिन राम मंदिर दर्शन करने आ रहे अखिलेश यादव, पवन पांडे ने बताई तारीख

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। इस दौरान वे हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। जनवर...