सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा का हमला, इमरजेंसी पर पर्दा डालने का लगाया आरोप

Posted On:- 2026-11-10





नई दिल्ली(वीएनएस)।भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के नए संस्मरण पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता सी आर केसवन ने आरोप लगाया कि किताब के जरिए आपातकाल को सही ठहराने और नेहरू-गांधी परिवार की गलतियों को छिपाने की कोशिश की गई है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर उनकी किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में आपातकाल को ‘‘सही ठहराने’’ की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि इस पुस्तक का नाम ‘‘व्हाइटवॉशिंग’’ होना चाहिए था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी आर केसवन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस पुस्तक का उद्देश्य नेहरू-गांधी परिवार द्वारा की गई ‘‘ऐतिहासिक गलतियों पर पर्दा डालना’’ प्रतीत होता है। सत्ताधारी दल की यह टिप्पणी सोनिया गांधी की इस किताब के बाजार में आने के दिन आई है, जिसमें उन्होंने 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल पर अपनी राय व्यक्त करते हुए इसे एक गलती बताया है।
सोनिया गांधी ने लिखा कि उनका मानना है कि उनकी सास एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी बाद में ऐसा ही महसूस होने लगा था। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने यह भी लिखा कि अगर संजय गांधी को ‘नियंत्रण में’ रखा गया होता तो आपातकाल लागू होने के बाद हुए नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। केसवन ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी अपने संस्मरण का शीर्षक ‘बिलॉन्गिंग’ के बजाय ‘व्हाइटवॉशिंग’ रख सकती थीं, क्योंकि इस पुस्तक का उद्देश्य नेहरू-गांधी परिवार द्वारा की गई ऐतिहासिक गलतियों पर पर्दा डालना और कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए गंभीर अपराधों को छिपाना प्रतीत होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह कहती हैं कि वह बाबरी मस्जिद के लिए रोई थीं।
लेकिन क्या कांग्रेस के शासनकाल में 1984 के सिख नरसंहार के दौरान जब गुरुद्वारों को निशाना बनाया गया और हजारों निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, तब सोनिया गांधी की आंखों से एक आंसू भी बहा था?’’ भाजपा नेता ने सवाल किया, ‘‘सोनिया गांधी बटला हाउस के आतंकियों के लिए बिलख-बिलख कर रोई थीं, लेकिन क्या वह हमारे देश और लोगों की रक्षा करते हुए कर्तव्य के मार्ग पर शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों के लिए रोईं?’’ उन्होंने पूछा, ‘‘क्या सोनिया गांधी कांग्रेस सरकार के दौरान हुए 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों में मारे गए निर्दोष लोगों के लिए रोईं? क्या उनकी किताब इस बात का जवाब देगी कि कायर कांग्रेस नीत संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार (इस हमले पर) जवाबी कार्रवाई करने में क्यो नाकाम रही?’’ केसवन ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा ‘‘आपातकाल को सही ठहराने और इसे एक सामान्य घटना बताने की कोशिश’’ अत्यंत चिंताजनक है, जबकि आपातकाल ने ‘‘संविधान की हत्या की थी’’ और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया था। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र में लगभग 55 वर्षों तक रहे कांग्रेस शासन ने भारतीय राजनीति और हमारे लोकतंत्र को अपूरणीय क्षति पहुंचाई और गहरे जख्म दिए।देश प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी का आभारी है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए ऐतिहासिक पापों और गलतियों को प्रभावी ढंग से सुधारा है।’’




Related News
thumb

नोटबंदी के फैसले से नक्सलवाद और आतंकवाद की कमर टूटी:भाजपा

ओडिशा भाजपा ने दावा किया कि नोटबंदी के फैसले से चरमपंथियों तक नकदी का प्रवाह रुका और अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि माओवादियों...


thumb

सोनिया गांधी का संस्मरण बिलॉन्गिंग...रिलीज, हार्परकॉलिन्स की किताब ...

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का संस्मरण बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव मंगलवार को देशभर के बुकस्टोर्स में उपलब्ध हो गया। प्रकाशक हार्परकॉलि...


thumb

पुराने पाप नहीं धुलेंगे, अखिलेश यादव ने किया अयोध्या को सनातन राजधा...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 में सत्ता में आने पर अयोध्या को सनातन तीर्थयात्रा की वैश्विक राजधानी बनाने का वादा किया है। इस पर भाजपा ने उन पर निश...


thumb

पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक पंडित मणिलाल नागका कोलका...

बिष्णुपुर घराने के प्रख्यात सितार वादक और पद्मश्री से सम्मानित पंडित मणिलाल नाग का 87 वर्ष की आयु में कोलकाता में निधन हो गया। उन्होंने भारतीय शास्...


thumb

पवन खेड़ा ने सोनिया गांधी के संस्मरण को बताया साहस का प्रतीक,केसी ...

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का संस्मरण बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव जारी हो गया है। इस अवसर पर पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीसन न...