नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनेगा युगे युगीन भारत म्यूजियम, कैबिनेट ने 3,230 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

Posted On:- 2026-11-11





नई दिल्ली(वीएनएस)।केंद्रीय कैबिनेट ने नई दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में 3,230 करोड़ रुपये की लागत से दुनिया के सबसे बड़े युगे युगीन भारत म्यूजियम के निर्माण को मंजूरी दी है। यह म्यूजियम भारत की सभ्यता और 18 लाख ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित करेगा। साल 2027 तक इसकी पहली गैलरी खुलेगी, जिससे पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
नई दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने 'युगे युगीन भारत म्यूजियम' (YYBM) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 3,230 करोड़ रुपये तय की गई है, जिसे पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) पहले ही मंजूरी दे चुका है।
यह म्यूजियम भारत की हजारों साल पुरानी सभ्यता, संस्कृति, कला और ज्ञान की पूरी यात्रा को एक जगह दिखाएगा। सरकारी दफ्तरों के दूसरी जगह शिफ्ट होने के बाद इन ऐतिहासिक इमारतों की वास्तुकला और विरासत को बिना नुकसान पहुंचाए एक बड़े सांस्कृतिक केंद्र में बदला जाएगा।
दुनिया में सबसे बड़े डिस्प्ले एरिया वाला म्यूजियम
यह म्यूजियम लगभग 1,78,509 वर्ग मीटर के बने हुए क्षेत्र में फैला होगा। बड़े अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम्स की तुलना में युगे युगीन भारत म्यूजियम दुनिया का सबसे बड़ा डिस्प्ले एरिया (प्रदर्शनी क्षेत्र) वाला म्यूजियम बनेगा। यहां आधुनिक तकनीक, 3डी और डिजिटल अनुभव के जरिए भारत की ऐतिहासिक यात्रा को पेश किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 मई 2023 को इस म्यूजियम को बनाने का ऐलान किया था। अब पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड की सिफारिशों पर संस्कृति मंत्रालय की सहमति के बाद कैबिनेट ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है।
2027 में खुलेगी पहली गैलरी, दिखेंगी 18 लाख ऐतिहासिक चीजें
यह प्रोजेक्ट वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 के बीच चरणों में पूरा किया जाएगा।
पहली गैलरी: नॉर्थ ब्लॉक में 'श्रृंगार' (अडोर्नमेंट) थीम पर आधारित पहली गैलरी साल 2027 के अंत तक आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी।18 लाख धरोहरें: राष्ट्रीय संग्रहालय, संस्कृति मंत्रालय के अन्य संग्रहालयों, 52 एएसआई साइट म्यूजियम, राज्यों के संग्रहालयों और निजी संग्रहों से लगभग 18 लाख ऐतिहासिक चीजों की पहचान की गई है, जिन्हें यहां प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रमुख थीम गैलरी: इसके अलावा वास्तुकला और शहर, गणित और खगोल विज्ञान, भाषाएं और लिपियां, धर्म और आध्यात्मिकता, तथा व्यापार और विचारों के आदान-प्रदान जैसे विषयों पर अलग-अलग गैलरी तैयार की जाएंगी।
हर साल 1 करोड़ दर्शकों के आने की उम्मीद, रोजगार के खुलेंगे रास्ते
यह केवल एक म्यूजियम नहीं होगा, बल्कि भारत की संस्कृति को दुनिया के सामने रखने का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा।सालाना 1 करोड़ दर्शक: इस म्यूजियम को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यह साल भर में 1 करोड़ दर्शकों की आवाजाही को आसानी से संभाल सके।कमाई के जरिए: टिकट बिक्री, खाने-पीने की दुकानों, कार्यक्रमों, वेन्यू रेंट, गाइडेड टूर और डिजिटल अनुभवों से इस प्रोजेक्ट को नियमित कमाई भी होगी।
रोजगार और लोकल कारीगरों को बढ़ावा: अधिकारियों के मुताबिक, "यह प्रोजेक्ट निर्माण और संचालन के दौरान सीधे और परोक्ष तौर पर बड़े पैमाने पर रोजगार देगा। इसमें भारतीय कारीगरों, शिल्पकारों, शोधकर्ताओं, डिजाइनरों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम मिलेगा।"मेक इन इंडिया' को बढ़ावा: म्यूजियम में लगने वाले उपकरणों और सामग्री के लिए घरेलू स्तर पर सामान बनाने वाली भारतीय कंपनियों और कारीगरों को प्राथमिकता दी जाएगी।




Related News
thumb

चिंता न करें, प्रदूषण कम हो जाएगा, धूमधाम से मनाएं त्योहारःयोगी आदि...

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने दिवाली पर पटाखे जलाने पर कोई पाबंदी न लगाने का निर्णय लिया था और यह बेहद खुशी की बात है कि लोगों ने खु...


thumb

INS बेतवा के आधुनिकीकरण के लिए 500 करोड़ का करार और 'प्रलय' मिसाइल ...

इन दोनों बड़े रक्षा घटनाक्रमों से देश की सामरिक ताकत और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को अभूतपूर्व मजबूती मिली है। इसमें मौजूदा स्टीम-आधारित प्रोपल्श...


thumb

पीडीए मतलब पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद.... अयोध्या दौरे पर मचे बवाल के...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे का भाजपा और साधु-संतों ने विरोध करते हुए कारसेवकों से माफी की मांग की है। इस पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कह...


thumb

कुलगाम में सीआरपीएफ चेकपोस्ट पर आतंकी हमला, गोलीबारी में 3 जवान जख्मी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार दो आतंकियों ने सुरक्षा चौकी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में घायल जवानों को ...


thumb

नोटबंदी के फैसले से नक्सलवाद और आतंकवाद की कमर टूटी:भाजपा

ओडिशा भाजपा ने दावा किया कि नोटबंदी के फैसले से चरमपंथियों तक नकदी का प्रवाह रुका और अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि माओवादियों...