मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक : मंत्री गजेन्द्र यादव

Posted On:- 2026-11-11




दुर्ग (वीएनएस)। मातर तिहार के अवसर पर स्‍कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग स्थित सेवा सदन में विधि-विधान से गौमाता का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समाजजनों की उपस्थिति में पारंपरिक दोहा गाकर गौमाता को सोहाई बांधी तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकपर्व की परंपराओं का निर्वहन किये।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मातर तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक मान्यताओं और गौवंश के प्रति हमारी श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक है। हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है। यह पर्व प्रकृति, कृषि और पशुधन के साथ हमारे गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। पारंपरिक दोहा, सोहाई बांधने की रस्म और सामूहिक पूजा-अर्चना हमारी सदियों पुरानी लोकपरंपराओं की जीवंत पहचान हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। हमें अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं को पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर समाज के गणमान्यजन एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।



Related News
thumb

डिजिटल टोकन और बेहतर इंतजामों से धान बेचना हुआ आसान, किसान सीतासरन ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए किए गए इंतजामों से उपार्जन प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक हुई है।


thumb

धान खरीदी केंद्रों पर सुविधाजनक व्यवस्था से किसानों को राहत, डिजिटल...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए किए गए इंतजामों से उपार्जन प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक हुई है।


thumb

सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बे...

आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की गई सेवा सेतु पहल लोगों क...


thumb

वजन त्यौहार के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय बैठक, दि...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में 01 दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्टोरे...


thumb

चक्रवात से प्रभावित फसलों में पात्र किसानों को फसल बीमा एवं आरबीसी ...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी 1 से 14 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की तैयारियों की ...


thumb

ग्रीष्मकालीन धान के बदले कम पानी वाली दलहन तिलहन फसलों को अपनाने की...

जिले में गिरते भूजल स्तर को नियंत्रित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार किसानों से ग्रीष्मकालीन रबी धान की...