सोनिया गांधी के संस्मरण पर बीजेपी का हमला, ऑपरेशन ब्लू स्टा के दावे को बताया गलत

Posted On:- 2026-11-11





नई दिल्ली(वीएनएस)।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोनिया गांधी की आत्मकथा में ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के दंगों पर किए गए दावों पर सवाल उठाते हुए माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा स्वर्ण मंदिर की तस्वीरें देखकर दुखी होने की बात तथ्यों के विपरीत है। वहीं दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी राजीव गांधी को लेकर किताब में किए गए दावों को गलत ठहराया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मंगलवार को कहा कि सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र करके सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव में कहा है कि 1984 के सिख विरोधी दंगे देश के इतिहास का एक दुखद और शर्मनाक अध्याय हैं। मल्होत्रा ने कहा, “कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी स्वर्ण मंदिर साहिब और अकाल तख्त साहिब की तस्वीरें देखकर दुखी हो गई थीं।
उनका यह बयान तथ्यों के विपरीत है। यह सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।” उन्होंने सोनिया गांधी से माफी की मांग करते हुए कहा कि जब इंदिरा गांधी ने खुद ऑपरेशन का आदेश दिया था, तो तस्वीरें देखने के बाद उनके दुखी होने का सवाल ही नहीं उठता। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा, “सिखों के सबसे बड़े धार्मिक केंद्र अमृतसर के स्वर्ण मंदिर साहिब पर हमला इंदिरा गांधी के आदेश पर किया गया था।
जब उन्होंने खुद यह आदेश दिया था, तो उन्हें इसके परिणामों का अंदाजा जरूर रहा होगा। इसलिए उनके दुखी होने का कोई सवाल नहीं है।” उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को झूठी बातें गढ़ने के बजाय 1984 में कांग्रेस द्वारा किए गए सिख नरसंहार के लिए सिख समुदाय और आने वाली पीढ़ियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए थी। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 1984 के सिख दंगों के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दुखी होने की बात में भी कोई सच्चाई नहीं है।
सिरसा ने कहा, “सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि 1984 के सिख नरसंहार के बाद राजीव गांधी बहुत दुखी थे। यह सब झूठ है। सच्चाई यह है कि राजीव गांधी ने सिखों का नरसंहार करने वालों को मंत्री और मुख्यमंत्री बनाया था।
गांधी परिवार के हाथों पर खून लगा है।” सोनिया गांधी ने अपनी किताब में दावा किया है कि उनके पति राजीव गांधी के मन में किसी के प्रति भेदभाव या दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी इतिहास के ऐसे दौर में देश की जिम्मेदारी संभालने के लिए मजबूर हुए, जब शासन व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई थी और इसके बाद बर्बर घटनाएं हुईं। हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक मंगलवार को बाजारों में उपलब्ध हुई।



Related News
thumb

राहुल गांधी की पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती, किरेन रिजिजू बोले अ...

राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती देने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार का अगला लक्ष्य दिमागी नक्सलियों को खत्म करन...


thumb

एथेनॉल मिश्रण मामले में राहुल गांधी को खुश करने में जुटी है कांग्रे...

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बेंगलुरु में कांग्रेस पर पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण का मुद्दा उठाकर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्...



thumb

सोनिया गांधी के संस्मरण में अन्ना आंदोलन, RSS और अहमद पटेल की मौत ...

सोनिया गांधी के किताब के अलग-अलग अध्यायों में मिली इन विसंगतियों के कारण, इसमें दिए गए विवरणों की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है।


thumb

चिंता न करें, प्रदूषण कम हो जाएगा, धूमधाम से मनाएं त्योहारःयोगी आदि...

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने दिवाली पर पटाखे जलाने पर कोई पाबंदी न लगाने का निर्णय लिया था और यह बेहद खुशी की बात है कि लोगों ने खु...