महलोई का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल के रूप में होगा विकसित

Posted On:- 2026-11-12





रायपुर(वीएनएस)।रायगढ़ जिले के महलोई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की दिशा में आज भूमिपूजन किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय का मॉडल स्कूल के रूप में विकास विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल है।
भूमिपूजन के बाद श्री चौधरी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान और कौशल तभी सार्थक होते हैं, जब उनका उपयोग सही दिशा में किया जाए। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अपनी रुचि और क्षमताओं को पहचानकर भविष्य निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
श्री चौधरी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने और नए अवसरों तक पहुंचने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय में बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को मजबूत करने में सहायक होंगे।मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होने के बाद महलोई के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शिक्षा का लाभ मिलेगा। यह पहल विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों को अपने सपनों और भविष्य के लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने के अधिक अवसर प्रदान करेगी।



Related News
thumb

कबीरधाम जिले के ग्राम खैरा में 141 अभिलेखों के GPS निर्देशांक भौगोल...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल अभिलेखों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और भौगोलिक जानकारी की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कबीरधाम ...


thumb

कबीरधाम जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त रखने कले...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। कबीरधाम जिले के सभी 145 धान उपार्जन केंद्रों में ...


thumb

राजस्व कार्यों में लापरवाही पर खैरागढ़ जिले के 3 पटवारी निलंबित, गंभ...

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों में लापरवाही, समय-सीमा में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन ...


thumb

खलीबा में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति से सैकड़ों अन्नदाताओं को...

किसानों की मेहनत से उपजी फसल को बेचने के लिए अब उन्हें लंबी दूरी तय करने और परिवहन की परेशानियों से जूझने की जरूरत नहीं पड़ेगी


thumb

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के ऋणों को मिलेगी 5,000 करोड़ रुपए के कोष ...

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूक्ष्म उद्यमों को प्रोत्साहित करने...


thumb

लारा में 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप क...

रायगढ़ जिले के लारा में छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 ...