अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से साकार हो रहे श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपने

Posted On:- 2026-11-12




291 श्रमिक परिवारों के बच्चे निजी आवासीय विद्यालयों में प्राप्त कर रहे निःशुल्क शिक्षा


रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई राह प्रशस्त कर रही है। 
योजना के अंतर्गत प्रदेश के कुल 291 श्रमिक परिवारों के बच्चे प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें कक्षा छठवीं के 200 विद्यार्थी तथा कक्षा सातवीं के 91 विद्यार्थी शामिल हैं। ये बच्चे प्रदेश के 19 निजी आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। यह योजना 2025-26 मे प्रारम्भ हुई थी, जिसमें 2 वर्षांे मे ही 291 बच्चों इस योजना का लाभ दिया गया है।योजना के माध्यम से श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सर्वांगीण विकास के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को सीबीएसई एवं आईसीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में अध्ययन का अवसर मिल रहा है, जिससे वे आधुनिक शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर सकें। 
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रमिक परिवारों की आर्थिक परिस्थितियां उनके बच्चों की शिक्षा और सपनों के आड़े न आएं। आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें तथा भविष्य में समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की यह पहल श्रमिक परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ शिक्षा के माध्यम से समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। अब श्रमिक का बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं होगा, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को नई उड़ान देगा।



Related News
thumb

नारायणपुर में धान खरीदी की तैयारियां पूरी, किसानों की सुविधा के लिए...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा धान खरीदी व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और सु...


thumb

नंदिनी रोड, पावर हाउस से छावनी चौक मार्ग में भारी वाहनों का आवागमन ...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार नंदिनी रोड से पावर हाउस से छावनी चौक मार्ग पर सभी प्रकार के भारी एवं मध्यम मॉल वाहक वाहनों का आवागमन प्र...


thumb

कबीरधाम जिले के ग्राम खैरा में 141 अभिलेखों के GPS निर्देशांक भौगोल...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल अभिलेखों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और भौगोलिक जानकारी की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कबीरधाम ...


thumb

कबीरधाम जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त रखने कले...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। कबीरधाम जिले के सभी 145 धान उपार्जन केंद्रों में ...


thumb

राजस्व कार्यों में लापरवाही पर खैरागढ़ जिले के 3 पटवारी निलंबित, गंभ...

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों में लापरवाही, समय-सीमा में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन ...