श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात, पार्किंग, विद्युत, स्वच्छता व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें : कलेक्टर

Posted On:- 2026-11-12




छठ पर्व की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

सूरजपुर (वीएनएस)। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर कलेक्टर रेना जमील ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रेण नदी स्थित छठ घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति के सदस्यों से चर्चा कर पर्व के आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने घाटों एवं पूजा स्थलों पर सुरक्षा के लिए नगर सैनिकों एवं पुलिस बल की तैनाती, मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग, सुचारू यातायात के लिए आवागमन मार्ग निर्धारित करने तथा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने घाटों पर विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य टीम की तैनाती और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा। साथ ही जलाशय में सुरक्षा की दृष्टि से गोताखोरों की तैनाती तथा श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सहज, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सूरजपुर के उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, एसडीएम प्रशांत कुशवाहा, नगर पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं छठ पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।



Related News
thumb

’खेतों में कटाई की रफ्तार, केंद्रों में खरीदी की तैयारी : जिले में ...

जिले में धान कटाई ने रफ्तार पकड़ ली है। किसान खेत-खलिहानों में फसल समेटने में जुटे हैं। वहीं, जिला प्रशासन खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी...


thumb

जिला पंचायत सरगुजा की सामान्य सभा की बैठक 18 को

जिला पंचायत सरगुजा की सामान्य सभा की बैठक 18 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।


thumb

लंबित वेतन निर्धारण व पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर 18 को

सरगुजा जिले के विभिन्न विभागों में लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 18 नवंबर 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।


thumb

जिले में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 6 लाख 9 हजार 271 मतदाता ...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिले में निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर 20...


thumb

लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी: शिक्षण संस्थानों में गूंजा मतदान का ...

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के अं...