ढेरों फायदे हैं गुड़ की चाय के

Posted On:- 2026-11-13




चीनी की चाय के बजाय गुड़ की चाय पीने से न सिर्फ गर्माहट मिलेगी करती है बल्कि हमें ताजगी और उर्जा से भर देगी। पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ हमारे हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाती है

गुड़ में कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। गुड़ की चाय नियमित रूप से पीने से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ती है जो कि किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ रहने की कुंजी होती है। इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर को संक्रमणों और बीमारियों से लडऩे में मदद करती है। जब हमारा शरीर पर्याप्त इम्यूनिटी के साथ लैस होता है, तो वह वायरस, बैक्टीरिया और अन्य संक्रमणों को फैलने से रोकने में सक्षम हो जाता है।

एनीमिया में आराम

गुड़ एक ऐसा प्राकृतिक आहार है जिसमें आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। रोजाना गुड़ का सेवन करने से आयरन की कमी पूरी होती है जिससे एनीमिया में राहत मिलती है। गुड़ को चाय पीने से एनीमिया से आराम मिल सकती है।

गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को गुड़ की चाय पीने से कमजोरी नहीं होती। गुड़ में कैलोरीज, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ की चाय गर्भावस्था में कमजोरी को कम करती है और मां और बच्चे दोनों के लिए ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है. इसलिए गर्भवती महिलाओं को रोजाना गुड़ की चाय पीनी चाहिए।

ठंड से बचाती है

सर्दियों में लगातार गुड़ की चाय पीने से ठंड व बुखार जैसी बीमारियां नहीं होती हैं. इसलिए सर्दियों में लगातार गुड़ की चाय पीना बहुत ही फायदेमंद होता है।



Related News
thumb

सर्दियों में सिर्फ भाप लेकर कई समस्याओं से पा सकते हैं छुटकारा, जान...

भाप लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। भाप की गर्मी शरीर के फेफड़े को अंदर से साफ करने का काम करती है। यह फेफड़ों और सांस के रास्तों क...



thumb

पोषक तत्वों से भरपूर है मखाना...

छोटे छोटे गोल आकार के मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स कैल्शियम फाइबर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्षमता को बेहतर बन...


thumb

सर्दियों में मॉर्निंग वॉक से पहले रखें कुछ खास बात बातों का ख्याल

मॉर्निंग वॉक इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि इसमें शरीर में जमा खराब और एक्सट्रा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है। इसमें मांसपेशियों को खूब इस्तेमाल होता है...