मुंबई (वीएनएस)। विजय सेतुपति, मालविका मोहनन, राज बी. शेट्टी और किशोर कुमार जी स्टारर पॉकेट नोवेल के मेकर्स ने नया पोस्ट शेयर कर फिल्म के हिंदी रिलीज़ की घोषणा की है। ऐसे में मच अवेटेड फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्साह की लहर देखने मिल रही है। मशहूर फिल्ममेकर त्यागराजन कुमारराजा द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म एक साथ बेहद टैलेंटेड कास्ट को लेकर आती है। यह सुपर डीलक्स के लिए मिली जबरदस्त सराहना के बाद, पॉपुलर एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी के एक साथ आने का सबूत है।
विजय सेतुपति और त्यागराजन कुमारराजा का रियूनियन अपने आप में उत्साह को बढ़ाने वाला है, जिसकी वजह उनकी पिछली कोलैबोरेशन सुपर डीलक्स का असर है। इस फिल्म में विजय ने शिल्पा नाम की ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाया है, जो अपने रिश्तों और समाज की उम्मीदों से गुजर रही होती है। बता दे कि यह किरदार विजय के करियर में निभाए गए सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक है। एक्टर द्वारा खुद को किसी भी किरदार में ढालने की काबिलियत और उसमें असली भावनाएं जोड़ने वाली परफॉर्मेंस, उनके इस रियूनियन को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाती है। अब पॉकेट नोवेल के साथ दर्शक एक बार फिर एक्टर और फिल्म मेकर के क्रिएटिव पक्ष को देख पाएंगे, क्योंकि वे सिनेमा के प्रति अपने अलग तरह के अप्रोच के लिए जाने जाते हैं।
https://www.instagram.com/p/Dfra36aD-ku/?psln=d3JuazNqODl2aHYy
उत्सुकता को जोड़ते हुए विजय सेतुपति एक बार फिर इंडियन सिनेमा के मोस्ट वर्सेटाइल परफॉर्मेंस में से एक बने हुए हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी बत्ता (Baththa) दशकों से खूब सराहना पाने के साथ, प्लेटफार्म पर व्यूवर्स को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। इससे यह साफ है कि कैसे एक्टर अलग तरह की कहानी और किरदारों के जरिए दर्शकों से जुड़ पा रहे हैं।
मालविका मोहनन इस फिल्म में एक और डाइमेंशन जोड़ती है। एक्ट्रेस ने 'बियॉन्ड द क्लाउड्स', 'पेट्टा', 'मास्टर', थंगालन और हृदयपूर्वम जैसी फिल्मों के साथ काम कर इंडियन सिनेमा में अपनी वर्सेटिलिटी का लोहा मनवाया है और इस तरह से एक्ट्रेस के पास एक शानदार और डाइवर्स फिल्मोग्राफी है। इमोशनल गहराई से जुड़े किरदार से लेकर परफॉर्मेंस ड्राइव रोल्स करने तक मालविका ने हमेशा अलग अलग भाषाओं में अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से दिल जीता है।
फिल्म में राज बी. शेट्टी भी नजर आएंगे, जो सू फ्रॉम सो, टोबी और गरुड़ गमना वृषभ वाहन जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए काफी तारीफें बटोर चुके हैं। अपनी अलग स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार कहानी कहने के अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले राज बी. शेट्टी फिल्म की स्टारकास्ट में एक और दमदार नाम हैं। वहीं, किशोर कुमार जी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जिन्हें कांतारा, जेलर और पोन्नियिन सेल्वन जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उनके जुड़ने से फिल्म की स्टारकास्ट और भी मजबूत हो गई है।
इस फिल्म की कमान थियागराजन कुमारराजा के हाथों में है, जिन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे अलग और हटकर फिल्में बनाने वाले निर्देशकों में गिना जाता है। आरन्या कांडम और सुपर डीलक्स जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने हमेशा लीक से हटकर कहानियां पेश की हैं। उनकी फिल्मों में अनोखी कहानियां, पेचीदा किरदार और अलग तरह का सिनेमाई अंदाज देखने को मिलता है। उनकी फिल्मों की खासियत है कि कहानियों में कई परतें होती हैं, अचानक आने वाले मोड़ दर्शकों को चौंकाते हैं और इंसानी रिश्तों के साथ समाज को भी एक नए नजरिए से दिखाया जाता है। सात साल से ज्यादा समय बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी हो रही है, इसलिए पॉकेट नॉवेल उन दर्शकों के लिए खास फिल्म होने वाली है, जो उनके अलग अंदाज के सिनेमा को पसंद करते हैं।
पॉपुलर फिल्ममेकर के साथ सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी की वापसी और इंडियन सिनेमा के कुछ बेहद टैलेंटेड एक्टर्स की टीम से सजी पॉकेट नॉवेल एक अनोखी कहानी पेश करने वाली फिल्म बनती नजर आ रही है।
सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस ने डिजिटल वर्ल्ड में तूफान ला दिया है। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर ने अपने रिलीज़ होने के ...
प्रभास ने तेलुगु सिनेमा में फिल्म 'ईश्वर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज उनके फिल्मी सफर को 24 शानदार साल पूरे हो चुके हैं।
रणवीर सिंह का असर हम्ज़ा अली मजारी के रूप में सिल्वर स्क्रीन से परे देखने मिलना जारी है। दरअसल, रणवीर का यह आईकॉनिक किरदार इस साल के दिवाली सेलिब्...
होम्बले फिल्म्स भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है, ने बीते कुछ सालों में बिना रुके ऐसी कुछ कहानियां दर्शकों को फिल्मों के जरिए सुनाई है,
NTR का अपने प्रशंसकों के साथ हमेशा से ही बेहद गहरा और अटूट रिश्ता रहा है। वह लगातार उनके प्यार को स्वीकार करते आए हैं और अपने सफर के हर पड़ाव पर उन...