किसानों के हित में विष्णु सरकार का बड़ा फैसला, कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता राशि

Posted On:- 2026-11-13




21 क्विंटल की सीमा से कम धान बेचने पर भी पूरा लाभ, कृषक विजय कंवर ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

कोरबा (वीएनएस)। किसानों की मेहनत को सम्मान, उनकी उपज का उचित मूल्य और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। 

इसी संकल्प को साकार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय से अब उन किसानों को भी कृषक उन्नति योजना का पूरा लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल से कम धान का विक्रय करते हैं। ऐसे पात्र किसानों को निर्धारित मात्रा और उनके द्वारा बेचे गए धान के अंतर की राशि भी प्रदान की जाएगी। इस तरह प्रत्येक पात्र किसान को प्रति एकड़ ₹13,839 की पूरी आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी मेहनत को पूरा सम्मान मिलेगा।

कोरबा जिले के रूमगढ़ा निवासी कृषक विजय सिंह कंवर, पिता विशोक सिंह कंवर भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस किसान हितैषी निर्णय से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला किसानों के हित में एक सराहनीय पहल है। इससे कम धान का विक्रय करने वाले किसानों को भी योजना का पूरा लाभ मिल सकेगा और उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार किसानों की बेहतरी के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। धान खरीदी से लेकर कृषक उन्नति योजना के माध्यम से दी जा रही आर्थिक सहायता तक, सरकार की योजनाएं किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विजय सिंह कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इन किसान हितैषी पहलों से किसानों में खुशहाली और समृद्धि का नया विश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद दिया।



Related News
thumb

सांभर में कीड़ा मिलने के मामले में मुरली होटल का लाइसेंस दो दिन के ल...

मीडिया में प्रसारित वीडियो के आधार पर सांभर में कीड़ा मिलने की घटना की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास कुमार भगत ने आज कटघोरा स्थित मुरली हो...


thumb

झोपड़ी से पक्के मकान तक पहुंचा गीताबाई का परिवार, पीएम जनमन योजना ने...

आदिम जनजाति समुदायों का सर्वांगीण विकास, उनकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना केंद्र एवं राज्य सरकार की ...


thumb

धान खरीदी कार्य पारदर्शी व त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराएं : कलेक्टर...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2027 तक संचालित होगी।


thumb

विधान सभा का ग्यारहवां सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक

छत्तीसगढ़ की पष्ठम् विधान सभा का ग्यारहवां सत्र सोमवार 14 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होकर गुरूवार 17 दिसंबर 2026 तक रहेगा। जिसमें विधानसभा प्रश्नों का उ...


thumb

धान खरीदी के लिए जिले के 73 केंद्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले के सभी 73 उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।