धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण

Posted On:- 2026-11-14




अम्बिकापुर (वीएनएस)।  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले  में धौरपुर-डूमरडीह मार्ग के अत्यंत संवेदनशील घाटी क्षेत्र में 150 मीटर लंबाई की सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस नवनिर्मित सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को एक बड़ी राहत मिली है।

उल्लेखनीय है कि धौरपुर-डूमरडीह मार्ग का यह घाटी क्षेत्र आवागमन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूर्व में यहाँ पहाड़ी से वर्षा जल का लगातार बहाव होने एवं समुचित जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण डामरीकृत (ठज्) सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थी। सड़क के उखड़ने और गड्ढे होने से जहाँ एक ओर आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं दूसरी ओर विभाग को भी इसके बार-बार रखरखाव (मेंटेनेंस) में काफी कठिनाई आ रही थी।

नागरिकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए और इसका स्थायी समाधान निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा इस 150 मीटर लंबे हिस्से में डामरीकरण की जगह सीमेंट कंक्रीट (ब्ब्) सड़क के निर्माण का निर्णय लिया गया। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अब इस सीसी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

इस नवनिर्मित सीसी सड़क के बन जाने से घाटी के इस संवेदनशील हिस्से में सड़क की मजबूती और टिकाऊपन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब बारिश के पानी से सड़क के खराब होने की आशंका समाप्त हो गई है, जिससे बारहमासी सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हुआ है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आम जनता की सुविधा के लिए टिकाऊ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क अधोसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का विकास करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को अब आवागमन की एक बेहतर और निर्बाध सुविधा प्राप्त हो रही है।



Related News
thumb

जिले में 16 से 30 नवंबर तक चलेगा “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” अभियान

आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 16 से 30 नवंबर 2026 तक 15 दिवसीय विशेष सघन निर...


thumb

कृषक उन्नति योजना में बड़ा बदलाव, कम धान बेचने पर भी किसानों को मिले...

छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए आदान सहायता राशि के भुगतान की व्य...


thumb

जिले में 16 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 265 पदों पर होगी भर्ती

जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतप...


thumb

कलेक्टर शर्मा धवलपुर के आश्रम और स्कूल पहुंचे, बच्चों से किया संवाद

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज धवलपुर स्थित आदिवासी बालक आश्रम एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की पढ़ाई, आवासीय सुविधाओं और शैक्षणि...


thumb

97 उपार्जन केंद्रों में 91,644 किसानों का पंजीयन, पहले दिन 95 केंद्...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गरियाबंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होगी। जिला प्रशासन ने खरीदी को लेकर सभी आवश्यक...


thumb

धान खरीदी 15 से, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में प्रभारी कले...

जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी ने आज प्रेसवार्ता लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवम्बर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खर...