बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े तथा सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में 14 नवंबर को जिला चिकित्सालय बेमेतरा में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम _“Early Action on Diabetes”_ रखी गई, जिसका उद्देश्य मधुमेह की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान मधुमेह के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू, एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश चौबे (बाल मधुमेह / टाइप-1 डायबिटीज नोडल अधिकारी) एवं डॉ. दीपक निराला, एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. कमल कांत मेश्राम, WJCF फाउंडेशन से डॉ. स्वाति शर्मा एवं जिला सलाहकार RMNCH+A डॉ. राहुल राय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. स्मिता श्रीवास्तव ने उपस्थित प्रतिभागियों को मधुमेह के कारण, लक्षण, बचाव एवं संतुलित आहार तथा खान-पान में आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं बाल मधुमेह / टाइप-1 डायबिटीज नोडल अधिकारी डॉ. नितेश चौबे ने बच्चों में होने वाले बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज), उसके लक्षण, उपचार एवं नियमित देखभाल के संबंध में जानकारी प्रदान की।
एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. कमल कांत मेश्राम ने मधुमेह के विभिन्न पहलुओं, इसकी रोकथाम, नियमित जांच एवं उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। WJCF फाउंडेशन की डॉ. स्वाति शर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को बच्चों में होने वाले बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) के लिए विशेष क्लीनिक संचालित की जाती है, जिसमें WJCF फाउंडेशन द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मधुमेह की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि मधुमेह के संभावित लक्षण दिखाई देने पर जांच अवश्य कराएं तथा संदिग्ध मरीजों को जांच एवं आवश्यक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आएं। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों में बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) की जांच, उपचार एवं परामर्श के लिए प्रत्येक बुधवार को विशेष क्लीनिक संचालित की जाती है।
कार्यक्रम में जिला अस्पताल से NCD काउंसलर, NCD स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की अपील: मधुमेह से बचाव एवं नियंत्रण के लिए नियमित जांच, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि और समय पर उपचार अपनाएं। मधुमेह की शीघ्र पहचान ही स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 16 से 30 नवंबर 2026 तक 15 दिवसीय विशेष सघन निर...
छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए आदान सहायता राशि के भुगतान की व्य...
जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतप...
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज धवलपुर स्थित आदिवासी बालक आश्रम एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की पढ़ाई, आवासीय सुविधाओं और शैक्षणि...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गरियाबंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होगी। जिला प्रशासन ने खरीदी को लेकर सभी आवश्यक...
जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी ने आज प्रेसवार्ता लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवम्बर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खर...