धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी, तीन खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-11-14




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिले में 15 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा समुचित तैयारियां की गई हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी तथा अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे ने आज जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कांकेर विकासखण्ड के नवीन धान खरीदी केन्द्र आतुरगांव सहित तेलावट एवं नाथियानवागांव धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया और खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व की गई तैयारियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केन्द्रों में साफ-सफाई, धान रखने के लिए डेनेज की व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता तथा तौल के लिए आवश्यक उपकरणों का अवलोकन किया। केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, कांटा-बांट, बायोमेट्रिक डिवाइस एवं नमी मापक यंत्र की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। सभी खरीदी केन्द्रों में कम्प्यूटर एवं प्रिंटर की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि नवीन धान खरीदी केन्द्र आतुरगांव में 784 किसान, तेलावट केन्द्र में 612 किसान तथा नाथियानवागांव केन्द्र में 1,012 किसान पंजीकृत हैं। प्रभारी कलेक्टर मंडावी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने किसानों की सुविधा, छाया-पानी की व्यवस्था, व्यवस्थित तौल तथा खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा, खाद्य अधिकारी शांति ध्रुव, जिला विपणन अधिकारी तामेश सिंह नागवंशी, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक महेश मरकाम, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक डी.एल. देवांगन सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।



Related News
thumb

जिले में 16 से 30 नवंबर तक चलेगा “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” अभियान

आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 16 से 30 नवंबर 2026 तक 15 दिवसीय विशेष सघन निर...


thumb

कृषक उन्नति योजना में बड़ा बदलाव, कम धान बेचने पर भी किसानों को मिले...

छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए आदान सहायता राशि के भुगतान की व्य...


thumb

जिले में 16 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 265 पदों पर होगी भर्ती

जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतप...


thumb

कलेक्टर शर्मा धवलपुर के आश्रम और स्कूल पहुंचे, बच्चों से किया संवाद

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज धवलपुर स्थित आदिवासी बालक आश्रम एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की पढ़ाई, आवासीय सुविधाओं और शैक्षणि...


thumb

97 उपार्जन केंद्रों में 91,644 किसानों का पंजीयन, पहले दिन 95 केंद्...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गरियाबंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होगी। जिला प्रशासन ने खरीदी को लेकर सभी आवश्यक...


thumb

धान खरीदी 15 से, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में प्रभारी कले...

जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी ने आज प्रेसवार्ता लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवम्बर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खर...