मुंबई के CSMT स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, BDS ने खंगाला परिसर

Posted On:- 2026-11-15

मुंबई (वीएनएस)। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शनिवार शाम पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक चली जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6:50 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को डायल 112 के जरिए धमकी भरा फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने CSMT स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना देते हुए स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और डॉग स्क्वॉड की टीमें तत्काल स्टेशन पहुंचीं। इसके बाद पूरे परिसर की तलाशी ली गई और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

रात करीब 9:30 बजे तलाशी अभियान पूरा हुआ। हालांकि, जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। रेलवे पुलिस ने घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष को दे दी है। पुलिस अब धमकी भरा फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसे पकड़ने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

12 नवंबर को BMC और PNB को भी मिली थी धमकी
इससे पहले 12 नवंबर को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) कार्यालय और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक शाखा को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले थे। पुलिस के अनुसार, दोनों संस्थानों के आधिकारिक ईमेल पर सुबह करीब 9 बजे एक ही पैटर्न के संदेश भेजे गए थे।

ईमेल मिलने के बाद संबंधित विभागों ने पुलिस को सूचना दी थी। जांच में दोनों धमकियां फर्जी पाई गईं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है। साइबर सेल की मदद से ईमेल के स्रोत और IP एड्रेस का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल दोनों स्थानों पर स्थिति सामान्य है।और PNB को भी मिली थी धमकी
इससे पहले 12 नवंबर को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) कार्यालय और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक शाखा को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले थे। पुलिस के अनुसार, दोनों संस्थानों के आधिकारिक ईमेल पर सुबह करीब 9 बजे एक ही पैटर्न के संदेश भेजे गए थे।

ईमेल मिलने के बाद संबंधित विभागों ने पुलिस को सूचना दी थी। जांच में दोनों धमकियां फर्जी पाई गईं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है। साइबर सेल की मदद से ईमेल के स्रोत और IP एड्रेस का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल दोनों स्थानों पर स्थिति सामान्य है।

Related News
thumb

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, बल्कि रणनीत...

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, बल्कि रणनीतिक जरूरत भी है। यह बात रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही।

thumb

जनकपुर धाम से अयोध्या तक चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी

भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण पहल की है

thumb

राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रदान किए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 प्रदान किए।

thumb

पीएम मोदी को क्या करना चाहिए, यह कहना मेरे लिए उचित नहीं : शेख हसीना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उम्मीद जताई कि उनकी व्यक्तिगत परिस्थितियां भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों के आड़े नहीं ...

thumb

जाकिर नाइक की 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' पर लगा प्रतिबंध बढ़ा

भारत सरकार ने जाकिर नाइक के नेतृत्व वाली 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' (आईआरएफ) पर लगे प्रतिबंध को और पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।