नेशनल हाईवे पर टोल कलेक्शन में 16% की बढ़ोतरी, अक्टूबर में टूटा रिकॉर्ड

Posted On:- 2026-11-15





नई दिल्ली(वीएनएस)।अक्टूबर में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर 6,640 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड टोल कलेक्शन हुआ, जो पिछले साल से 16 प्रतिशत ज्यादा है। इस दौरान नकद लेनदेन में भारी गिरावट आई और यूपीआई के जरिए करीब 100 करोड़ रुपये आए। यह मजबूत आर्थिक गतिविधियों और डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन को दर्शाता है।
अक्टूबर महीने में नेशनल हाईवे पर एक्सप्रेसवे पर रिकॉर्ड टोल कलेक्शन हुआ है। इस महीने टोल कलेक्शन 6,640 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। अब तक एक महीने में टोल कलेक्शन का ये सबसे बड़ा अमाउंट बताया जा रहा है।
दरअसल, टोल कलेक्शन की ये बढ़ोतरी देशभर के राजमार्ग नेटवर्क पर मजबूत आर्थिक गतिविधियों और वाहनों की आवाजाही में हुई बढ़ोतरी को दर्शाती है।
पिछले साल के मुकाबले 16% अधिक टोल कलेकएक रिपोर्ट से पता चला है कि, अक्टूबर 2026 में हुए टोल कलेक्शन की पिछले साल के अक्टूबर महीने से तुलना करें, तो इस बार 16 प्रतिशत से अधिक कलेक्शन हुआ है। वहीं, अक्टूबर 2025 में 5,715 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन हुआ था।
इससे पहले एक महीने में सबसे ज्यादा टोल कलेक्शन इस साल मई में हुई था, जो कि 6,185 करोड़ा रुपये था। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा रुझानों से पता चला है कि इस साल कुल टोल कलेक्शन करीब 74,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
UPI पेमेंट से आए 100 करोड़ रुपये
इतना ही नहीं, टोल कलेक्श के बढने के साथ ही भुगतान के तरीकों में भी काफी बदलाव देखने को मिला है।
- अक्टूबर 2025 में नकद (कैश) के जरिए 84 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था, जो अक्टूबर 2026 में घटकर सिर्फ 4 करोड़ रुपये रह गया।
अक्टूबर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI)  के जरिए लगभग 100 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ, जबकि अक्टूबर 2025 में इस माध्यम से कोई भी कलेक्शन हुआ नहीं था।
ऑनलाइन पेमेंट पर जोर
आजकल नकद लेनदेन में भारी गिरावट देखी गई है। राजमार्गों पर टोल शुल्क के भुगतान के लिए नकद के बजाय फास्टैग (FASTTag) या UPI का प्रयोग करने के सरकारी निर्देशों का परिणाम है।
वहीं, इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन के बढ़े चलन ने टोल प्लाजा पर नकद पर निर्भरता को कम कर दिया है। UPI भुगतानों में बढ़ोतरी यह भी दर्शाती है कि राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान के विकल्प तेजी से बढ़ रहे हैं।टोल भुगतान के तरीके के रुप में नकद को पूरी तरह खत्म करने को लेकर एक अधिकारी ने कहा, 'नकद लेनदेन खत्म होने से किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। इसके अतिरिक्त, ज्यादा लोग फास्टैग एनुअल पास (वार्षिक पास) भी ले रहे हैं, जो एक अच्छा संकेत है।



Related News
thumb

भारत अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं रहा, राहुल गांधी ने हैदराबाद में प...

यहां आयोजित 'भारत समिट' में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव प्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 2014 क...


thumb

एक दशक में 4.14 लाख करोड़ रुपये पहुंचा सरकारी स्वास्थ्य व्यय, जेब ख...

राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा के नए आंकड़ों के अनुसार बीते दस वर्षों में स्वास्थ्य पर सरकारी खर्च बढ़कर 4.14 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस दौरान न...


thumb

बीजेपी की तीन दिवसीय जनजातीय गौरव पदयात्रा रांची में संपन्न, 75 किम...

झारखंड में बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर खूंटी के उलिहातू से शुरू हुई भाजपा की पदयात्रा रविवार को रांची स्थित उनके स्मारक पर समाप्त हुई।


thumb

भारत अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं रहा, राहुल गांधी ने हैदराबाद में प...

यहां आयोजित 'भारत समिट' में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव प्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 2014 क...


thumb

दिल्ली में जहरीली हुई हवा,आईआईटी में AQI 428 दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 दर्ज किए जाने के साथ हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। समीर ऐप के आंकड़ों के मुताबिक क...