चुनाव आयोग के खिलाफ 'इंडिया ब्लॉक' ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा, पूछे 48 सवाल

Posted On:- 2026-11-16





नई दिल्ली(वीएनएस)। । इंडिया ब्लॉक के नेताओं की तरफ से चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया गया। इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों आयुक्तों और आयोग के आईटी महानिदेशक से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ करने की इजाजत मांगी है। अपने हलफनामे में विपक्षी गठबंधन ने आयोग से पूछने के लिए वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े 48 बुनियादी सवाल पूछे हैं। हलफनामे में आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा दाखिल किया है उसमें 'वोट चोरी' और मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े किसी भी मुख्य सवाल का जवाब नहीं दिया गया है। विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में 48 सवालों की एक सूची सौंपी है, जिसका जवाब निर्वाचन आयुक्तों से व्यक्तिगत रूप से मांगा गया है। विपक्ष का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में भारी खामियां रही हैं। इनकी वजह से बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे गए। उससे 'वोट चोरी' का रास्ता साफ हुआ। विपक्षी नेताओं की सूची में यह पूछा गया है कि देशव्यापी एसआईआर कराने, फॉर्म 6 में बदलाव करने और ईआरओएनईटी और ईसीआईएनईटी का केंद्रीकरण करने का फैसला किसने किया? इसके अलावा यह भी पूछा गया है कि कितने फैसलों पर अन्य दो चुनाव आयुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त से असहमत थे।
याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया है कि आयोग के हलफनामे में इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी रिकॉर्ड शामिल नहीं किए गए हैं, जो तथ्यों को छिपाने का संकेत देता है। अपने हलफनामे आयोग ने स्पष्ट किया था कि जून 2025, अक्टूबर 2025 और मई 2026 में एसआईआर से जुड़े सभी आदेश तीनों सदस्यों की आपसी सहमति और विचार-विमर्श के बाद ही जारी किए गए थे।
निर्वाचन आयोग ने अपने जवाबी हलफनामे में कहा था कि फॉर्म-6 में बदलाव करने का अधिकार आयोग के पास नहीं बल्कि केंद्र सरकार के पास होता है। दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ, जब विपक्षी नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अक्टूबर 2026 में इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।इसी मामले में मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की बेंच में सुनवाई होनी है।






Related News
thumb

कुलगाम हमला:मुठभेड़ में लतीफ भट समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। दोनों आतंकी कुलगाम हमले के पीछे थे। सुरक्षा बलों के संयु...


thumb

कांग्रेस बोली-चीन कर रहा घुसपैठ,जयशंकर का पलटवार,सीमा पर 'पूरी तस्व...

जयशंकर का सबसे महत्वपूर्ण संदेश है कि चीन से लगी भारत की सीमा अब पहले से कहीं अधिक सक्रिय हो चुकी है और भारतीय सेना की ताकत तथा वहां तक पहुंचने की ...


thumb

आंध्र प्रदेश और यनम तट की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, भारी बारिश का...

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव 20 नवंबर तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बनकर आंध्र प्रदेश और यनम के तट को पार करेगा। इस दौरान 120 से 145 किमी प्रत...


thumb

ये एंटी-भारत समिट...हैदराबाद कार्यक्रम पर भड़की बीजेपी, राहुल गांधी...

हैदराबाद के एक कार्यक्रम में इतालवी नेता जियाकोमो फिलिबेक द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है।


thumb

गठबंधन के सहयोगियों पर इतना भी भरोसा नहीं है राहुल गांधी को

क्या राहुल गांधी को अपनी पार्टी के नेताओं और विपक्षी गठबंधन INDIA के सहयोगियों पर इतना भी भरोसा नहीं रह गया है कि वे उनके साथ मिलकर नरेंद्र मोदी सर...