मनीला(वीएनएस)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला में 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी के तहत रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष, रेलवे, फिनटेक और व्यापार-निवेश में बढ़ते सहयोग की सराहना की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस जूनियर को 'आसियान' की अध्यक्षता सफलतापूर्वक निभाने के लिए बधाई दी। उन्होंने 2024 से 'आसियान' में भारत के लिए 'कंट्री कोऑर्डिनेटर' के रूप में फिलीपींस की भूमिका और आसियान-भारत संबंधों को मजबूत करने में उनके निरंतर सहयोग की सराहना की। दोनों नेताओं ने सितंबर 2026 में नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई अपनी हालिया मुलाकात को भी याद किया। उस समय राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर को आसियान अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने आमंत्रित किया था।
दोनों नेताओं ने इस बात पर खुशी जताई कि अगस्त 2025 में राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर की भारत यात्रा के दौरान स्थापित 'रणनीतिक साझेदारी' के बाद दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ा है।
उन्होंने रक्षा और सुरक्षा, अंतरिक्ष, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, फिनटेक, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में हो रही प्रगति की सराहना की और भविष्य में सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के कई मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और आपसी हितों से जुड़े विषयों पर सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
भारत और फिलीपींस के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं, और दोनों देश रणनीतिक साझेदारी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में मंगलवार को आयोजित 21वें 'ईस्ट एशिया समिट' (ईएएस) को संबोधित किया। पीएम मोदी ने संकट के इस समय में दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूर पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, "कोविड महामारी के बाद से दुनिया लगातार एक के बाद एक संकटों का सामना कर रही है। संघर्षों के कारण खाद्य पदार्थों, ईंधन और उर्वरकों पर दबाव बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर जहाजों और नाविकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। आतंकवाद के गंभीर खतरे के साथ-साथ साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी जैसे नए सीमा-पार अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आज दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत है।"
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा के विमोचन पर तीखा हमला बोला है। पार्टी प्रवक्ता सी. आर. केशवन ने आरोप ल...
अब राहुल गांधी के इस बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसते हुए कांग्रेस नेता की आलोचना की।
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विवादित आवास शीश महल जल्द आम जनता और मीडिया के लिए खोला जाएगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा की मंगलवार को होने वाली अहम बैठक स्थगित हो गई है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के...
यह चौंकाने वाला मामला दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का है। यहां एक शख्स ने सस्ते टिकट का लालच देकर महिला को ऐसा QR Co...