OTT में अनुव जैन की एंट्री, 'कॉल मी बे' सीजन 2 के लिए लेकर आए 'तू कह दे तो'...

Posted On:- 2026-11-20




मुंबई (वीएनएस)। कोची में अपने कॉन्सर्ट के दौरान इस गाने की झलक दिखाकर फैंस को उत्साहित करने के बाद, सिंगर-सॉन्गराइटर अनुव जैन अब आखिरकार 'तू कह दे तो' गाना दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं। इस गाने में अनुव जैन के साथ अनन्या पांडे, गुरफतेह पीरजादा, विहान समत और अन्य कलाकार नजर आएंगे। यह अनुव जैन का पहला म्यूजिक वीडियो है, जिसमें वह खुद कैमरे के सामने नजर आ रहे हैं। साथ ही, किसी ओटीटी सीरीज के लिए उनका यह पहला म्यूजिकल रिलीज भी है।

कॉलिन डी'कुन्हा के डायरेक्शन और इशिता मोइत्रा के क्रिएशन में बनी 'कॉल मी बे' सीजन 2 का निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने किया है। यह सीरीज 17 दिसंबर को सिर्फ प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।

कोची कॉन्सर्ट में फैंस को 'तू कह दे तो' गाने की एक्सक्लूसिव झलक शेयर करने के बाद, अनुव जैन ने आखिरकार मच अवेटेड ट्रैक रिलीज़ कर दिया है। बता दें कि यह उनका 16वां ओरिजिनल गाना है, लेकिन इसकी खास बात यह है कि इसके जरिए सिंगर-सॉन्गराइटर पहली बार म्यूजिक वीडियो में स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज करारे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनका यह गाना OTT सीरीज कॉल में बे सीजन 2 का पहला म्यूजिकल रिलीज़ है, जिसका एक्सक्लूसिव तौर से प्रीमियर 17 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर होगा।

गाने में अनुव जैन के साथ अनन्या पांडे, गुरफतेह पीरज़ादा, विहान समत और कॉल मी बे सीजन 2 की कास्ट को देखा जा सकता है। ऐसे में यह गाना सिंगर और सॉन्ग राइटर का एक ऐसा पक्ष दर्शकों के सामने ला रहा है, जिसे किसी ने अब तक नहीं देखा है। अपने म्यूजिक को बात करने देने वाले, अनुव जैन अपने वीडियो में स्क्रीन डेब्यू के साथ अपने गाने को सीरीज की दुनिया में लेकर आएं हैं। 

बता दें कि गाने के इर्दगिर्द एक्साइटमेंट का माहौल उस समय बढ़ गया था, जब अनुव जैन ने कोची कॉन्सर्ट में इस तब रिलीज़ न हुए गाने पर परफॉर्म किया और बताया कि यह उनका 16वां गाना है। कॉन्सर्ट से सामने आए परफॉर्मेंस के क्लिप ने सोशल मीडिया पर बिना वक्त गंवाए अपनी जगह बनाली, जहां फैंस उनसे पूछते हुए दिखे कि का वह उनके इस गाने को पूरी तरह से सुन पाएंगें। जिस चीज की शुरुआत लाइव ऑडियंस के लिए स्पेशल सरप्राइज़ के तौर पर हुई थी, वह अब लिस्नर्स के पास हर तरफ पहुंच रहा है।  आर्टिस्ट जिन्होंने अपने अलग तरह की सॉन्ग राइटिंग के चलते लिस्टेनर्स के साथ एक अनोखा कनेक्शन बनाया है, उनके लिए यह मौका एक अलग अनुभव की तरह होने वाला है।  

अनुव जैन द्वारा लिखे, कंपोस्ड और प्रोड्यूस किए गए सॉन्ग "तू कह दे तो" में वही भावनाएं हैं जो किसी से कुछ कहने के लिए होती है, लेकिन आप सामने वाले द्वारा पहला कदम उठाने का इंतजार करते हैं। गाने के दिल छू लेने वाले बोल, खुद में डुबो लेने वाली धुन और प्यार भरे एहसास के साथ म्यूजिक लवर्स को अनुव जैन के म्यूजिक से प्यार हो गया है। गाना खुद में थोड़ी झिझक और कभी न बोली गईं भावनाएं लिए हुए है, जो तब महसूस होता है जब आप किसे से प्यार करने लगते हैं। 

‘तू कह दे तो’ सॉन्ग हुआ आउट 
https://www.instagram.com/reel/Df7Tc6aME__/?avpt=MTJhYmd5YjI2MXpvNg==

https://youtu.be/tOkYukXiG9Q?si=ZI8pJSOH6VRBw4pD

 अनुव जैन ने रिलीज़ के बारे में बात करते हुए कहा है, "जब मैने अपने कोची कॉन्सर्ट में पहली बार इस गाने पर परफॉर्म किया तब मुझे ऑडियंस से बेहद जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। गाने के रिलीज़ से भी पहले लोगों ने जिस तरह की एनर्जी, प्यार और एक्साइटमेंट दिखाई, वह मेरे लिए सचमे बहुत अच्छा अनुभव था। यह देखना अच्छा था कि बिना पूरा वर्जन सुने लोगों से गाना बेहद अच्छी तरह से कनेक्ट हो रहा है। इसे अब सभी के साथ शेयर करना ओर भी ज्यादा एक्साइटिंग हो गया है। जैसे कि यह 16वां ओरिजिनल सॉन्ग है, इसके बावजूद हमेशा मेरे लिए देखना खास होता है कि कैसे लोग आपके द्वारा बनाई गई किसी चीज को अपना बनाते हुए उससे अपने आप कनेक्ट हो जाते हैं। कॉल मी बे सीजन 2 के लिए ओरिजिनल ट्रैक कर काम करना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा, और ऋषभ जोशी के साथ प्रोड्यूस करने के लिए पार्टनरशिप ने इसे ओर भी खास बना दिया। मुझे खुशी है कि तू कह दे तो अब शो की दुनिया का हिस्सा है, और मुझे उम्मीद है कि लिस्नर्स इसे एंजॉय करेंगे और सॉन्ग के साथ अपना कनेक्शन खुद बनाएंगे।"

 इस बारे में बात करते हुए अनन्या पांडे कहती हैं, “ मैं लंबे समय से अनुव जैन का म्यूजिक एंजॉय कर रही हूं, तो इस तरह से कॉल मी बे सीजन 2 में उनका गाना होना खास एहसास कराता है। उनके लिखे गए गानों में एक अलग तरह की ईमानदारी है, और वही चीजें उसे रिलेट करने वाला बनाती है। वह भावनाओं को शब्दों में उतारते हैं, जो आप कभी खुद से जाहिर नहीं कर पाएं हैं। मैने जैसे सुना मुझे तू कह दे तो से बिना वक्त गंवाए कनेक्टेड महसूस हुआ, यह खुद में बेहद प्यारे और जाने-पहचाने एहसास को खूबसूरती से लिए हुए है। उनके साथ वीडियो में पल बिताना इस अनुभव को यादगार बना रहा है।"

अनुव जैन के गानों ने कई लोगों के खास पलों और उनकी लव स्टोरी में अपनी जगह बनाई है। ऐसे में 'तू कह दे तो' के जरिए वह अपने उसी जाने-पहचाने और दिल को छूने वाले अंदाज में एक नई दुनिया से जुड़ रहे हैं। यह गाना अनुव जैन के पर्सनल और इमोशनल सॉन्गराइटिंग स्टाइल को 'कॉल मी बे' की रंगीन और आज के दौर की दुनिया के साथ जोड़ता है। 'कॉल मी बे' सीजन 2 का पहला गाना होने के नाते यह दर्शकों को आने वाले सीजन की भी झलक दिखाता है। साथ ही, उनके फैंस को अनुव जैन को एक ऐसे अंदाज में देखने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्होंने उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा।
 
'कॉल मी बे' सीजन 2 का प्रोडक्शन धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने किया है। इसके प्रोड्यूसर करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्वा मेहता हैं, जबकि सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी 'कुन्हा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इस सीरीज को इशिता मोइत्रा ने बनाया है। उन्होंने समीना मोटलेकर, रोहित नायर और निताल चंदराना के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। आठ एपिसोड वाली इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज का डायरेक्शन कॉलिन डी'कुन्हा ने किया है।

नए सीजन में बे की कहानी को आगे बढ़ाया गया है, जहां उसका करियर अपने खुद के न्यूज शो के साथ रफ्तार पकड़ने लगता है, लेकिन उसकी पर्सनल लाइफ और भी उलझ जाती है। एक तरफ उसका एक्स-हसबैंड वापस आ जाता है, तो दूसरी तरफ उसका बॉस उसकी जिंदगी में नई मुश्किलें खड़ी करता है। इसी बीच उसकी एक नई बहन की एंट्री होती है, जो उसके प्यारे 'बहन कोड' को चुनौती देती है। ऐसे में बे को एक बार फिर जिंदगी के कई अनपेक्षित उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।

अनन्या पांडे एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगी। उनके साथ वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे। वहीं, श्रुति हासन भी एक अहम नए किरदार में इस सीरीज का हिस्सा बनेंगी।

'कॉल मी बे' सीजन 2 का प्रीमियर 17 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा। इसे भारत के साथ दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम किया जाएगा।



Related News
thumb

ओम के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल

अभिनेत्री साई पल्लवी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ओम: चैप्टर 1-उधिराम : द ब्लड वुड' में आईपीएस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।


thumb

13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना

अभिनेत्री श्रद्धा आर्या पहली बार एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के आगामी शो 'दिल की बेवफाइयां' में गौरव खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।


thumb

टाइम100नेक्स्ट इंडिया लिस्ट में शामिल हुए आर्यन खान!

आर्यन खान ने पिछले साल अपने डायरेक्शन में बनी नेटफ्लिक्स सीरीज बैंड्स ऑफ बॉलीवुड से सभी का दिल जीत लिया था।


thumb

'गुज़ारिश' के 16 साल: भंसाली ने पर्दे पर उतारी थी दर्द और मोहब्बत क...

संजय लीला भंसाली उन फिल्मकारों में से हैं, जिनकी फिल्में थिएटर से बाहर आने के बाद भी दर्शकों के दिलों और दिमाग में लंबे समय तक बनी रहती हैं।


thumb

दूसरे सोमवार की कमाई में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' आगे, 'रामायण' नहीं ...

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ साबित की है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने दूसरे सोमवार को ...