योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Posted On:- 2026-11-20




लखनऊ (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किया जा सकता है। पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी सर्वेश पवार ने भी इसकी जानकारी दी है। मां के निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। 

योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में एक गढ़वाली राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी मां सावित्री देवी गृहिणी थीं।
योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। परिवार में कुल सात बच्चे हैं। तीन बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद योगी आदित्यनाथ पांचवें नंबर पर हैं। उनके दो छोटे भाई भी हैं।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री मोदी 20 नवंबर को पहले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच का करें...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को नई दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन करेंगे।


thumb

दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवै...

रिपोर्ट के अनुसार, जेल से रिहाई के बाद आजम खान ने उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि अब चुनाव नहीं बल्कि इंकलाब होगा। उन्हो...


thumb

अखिलेश की रैली के दौरान फूल बरसाने आ रहे बुलडोजर की चपेट में आने से...

समाजवादी पार्टी प्रमुख गोरखपुर हवाई अड्डे से 'पीडीए रथ' के जरिए देवकली गांव जा रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए एक जेसीबी (JCB) तै...


thumb

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी, '2014 चुनाव में गड़बड़ी ...

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने चुनावों में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बावजूद पार्टी द्वारा चुनाव बहिष्कार क...


thumb

भारत ही नहीं, पूरे विश्व में सबसे तेजी से बढ़ रही है मुस्लिम आबादी,...

देखा जाये तो यह महज धार्मिक आंकड़ों में होने वाला बदलाव नहीं है। इसके राजनीतिक और रणनीतिक निहितार्थ भी हैं। पीयू रिसर्च के मुताबिक, वर्ष 2020 में द...