अग्रणी बैंक प्रबंधक ने ली पीएम स्वनिधि योजना के लंबित आवेदनों के प्रगति की समीक्षा

Posted On:- 2026-11-21




दुर्ग (वीएनएस)।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार अग्रणी बैंक कार्यालय दुर्ग द्वारा नगर निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली एवं भिलाई-चरोदा क्षेत्रांतर्गत पीएम स्वनिधि योजना के तहत बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक ली गई।

बैठक में नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुश्री लीना कोसम, नगर निगम भिलाई आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक  संजय गर्ग सहित बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक बैठक में उपस्थित थे। बैठक के दौरान सभी संबंधित बैंक शाखाओं के लंबित आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत करते हुए शाखावार समीक्षा की गई तथा संबंधित शाखा प्रबंधकों से आवेदनों के लंबित रहने के कारणों पर जवाब मांगा गया। इस दौरान बैंक शाखाओं एवं निगम अधिकारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराया।

अग्रणी बैंक प्रबंधक  संजय गर्ग ने बताया कि कलेक्टर द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को बैंक शाखाओं में विशेष रूप से शासकीय प्रायोजित योजनाओं के आवेदनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सभी संबंधित बैंक शाखाओं एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 30 नवंबर 2026 तक पीएम स्वनिधि योजना के सभी लंबित आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।



Related News
thumb

कोदो, कुटकी एवं रागी की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी, किसानों को मिले...

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार कोदो का 3 हजार 200 रुपये, कुटकी का 3 हजार 350 रुपये तथा रागी का 5 हजार 205 रुप...


thumb

30 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्...


thumb

एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के ...

शिक्षकों को भी कार्यक्रम से जोड़ते हुए रचनात्मक और डिजिटल शिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कैनवा फॉर एजुकेशन के माध्यम से डिजिटल सामग्री तैयार कर...


thumb

किसानों को मिली बड़ी राहत, शून्य रकबे में सुधार कार्य में तेजी

इसी क्रम में भानुप्रतापपुर एसडीएम अनिकेत अशोक फड़तरे के मार्गदर्शन में भानुप्रतापपुर तहसील की सभी 9 समितियों एवं 12 धान उपार्जन केन्द्रों में शून्य...


thumb

बैठक 23 को

जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 23 नवम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में धान खरीदी, शिक्षा विभ...