डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी निलंबित

Posted On:- 2026-11-22




ACB की कार्रवाई के 24 घंटे के भीतर राज्य सरकार ने लिया एक्शन

कांकेर (वीएनएस)। कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने 21 नवंबर को अधिकारी के साथ कथित मध्यस्थ चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इमरान मेमन को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के करीब 24 घंटे के भीतर सरकार ने निलंबन की कार्रवाई की।

वाहन छोड़ने के एवज में मांगी थी दो लाख रुपये की रिश्वत
मामले में कांकेर निवासी शोएब रंगरेज ने ACB के जगदलपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, कांकेर में पदस्थ सहायक आयुक्त आंचला गिरी ने ई-वे बिल से जुड़े मामले में शोएब के वाहन को रोक दिया था। वाहन छोड़ने के बदले कथित तौर पर दो लाख रुपये की मांग की गई थी।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि अधिकारी ने डेढ़ लाख रुपये अपने घर पर देने और शेष 50 हजार रुपये पेनाल्टी के रूप में जमा कराने की बात कही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाने के लिए ACB से संपर्क किया।

घर पर ACB ने बिछाया जाल, नाली में फेंकी गई रकम
शिकायत की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद ACB जगदलपुर की टीम ने अधिकारी के घर पर ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान जैसे ही छापे की भनक लगी, घर पर मौजूद CA इमरान मेमन ने कथित तौर पर रिश्वत की रकम नाली में फेंक दी।

इसके बाद ACB की टीम ने मौके से सहायक आयुक्त आंचला गिरी और CA इमरान मेमन को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।




Related News
thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।