मिशन HPV सुरक्षा कवच–जशपुर 2026 के तहत जन जागरूकता अभियान शुरू

Posted On:- 2026-11-23




जशपुरनगर (वीएनएस)। जिले में मिशन HPV सुरक्षा कवच–जशपुर 2026 के अंतर्गत HPV टीकाकरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत माइकिंग एवं सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) गतिविधियों के माध्यम से आमजन को टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी जाएगी।

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला जशपुर से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.के. इंदवार ने प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रचार-प्रसार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर माइकिंग और जन जागरूकता संदेशों के माध्यम से HPV टीकाकरण के महत्व, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव तथा 14 वर्ष की पात्र बालिकाओं के टीकाकरण के संबंध में जानकारी देगा। इसके माध्यम से लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। मिशन HPV सुरक्षा कवच–जशपुर 2026 का उद्देश्य जिले की प्रत्येक पात्र बालिका तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाना तथा कोई भी पात्र बालिका टीकाकरण से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना है। हमारा संकल्प — हर पात्र बेटी तक पहुंच, सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा का संकल्प।



Related News
thumb

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत...


thumb

स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात उप स्वास्थ्य क...

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता को बेहतर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले सात उप स्वास्थ्य केंद्रों को कलेक्टर अबि...


thumb

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,...

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में किसा...


thumb

विभागीय जांच के नियमों और प्रक्रियाओं पर केंद्रित विशेष कार्यशाला स...

विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी देने और जांच प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज 23 नवंबर 2026 को शासक...


thumb

जशपुर जम्बूरी 2026 में रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का हो...

जिले की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से जशपुर जम्बूरी 20...