नई दिल्ली(वीएनएस)।रिपोर्ट का एक प्रमुख आकर्षण भारतीय नेतृत्व का वैश्विक मूल्यांकन रहा है। सर्वेक्षण में शामिल विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माना है।
वैश्विक भू-राजनीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की बढ़ती रणनीतिक धमक को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। ऑस्ट्रेलिया स्थित प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) द्वारा जारी ‘एशिया पावर रैंकिंग 2026’ के अनुसार, भारत ने एशिया में अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत करते हुए तीसरे सबसे शक्तिशाली देश का स्थान बरकरार रखा है। इस सूचकांक में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
रिपोर्ट का एक प्रमुख आकर्षण भारतीय नेतृत्व का वैश्विक मूल्यांकन रहा है। सर्वेक्षण में शामिल विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माना है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजनयिक सक्रियता, रक्षा साझेदारी और सांस्कृतिक पहुंच में हुए निरंतर सुधारों के कारण एशिया में भारत का समग्र प्रभाव तेजी से बढ़ा है।
भारत का कुल स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ
भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है। इस सूचकांक (इंडेक्स) की शुरुआत के बाद से, भारत और चीन के बीच का अंतर अब सबसे कम हो गया है। हालांकि, चीन की कुल शक्ति अभी भी भारत की तुलना में लगभग 80 प्रतिशत अधिक है। भारत का सबसे मजबूत पक्ष 'राजनयिक प्रभाव' रहा, जिसमें उसे 70.3 अंक मिले। वहीं, 'भविष्य के संसाधनों' (फ्यूचर रिसोर्सेज) के मामले में स्कोर सुधरकर 56.2 अंक हो गया, जबकि देश की 'आर्थिक क्षमता' का स्कोर 26.4 अंक रहा।
इस रैंकिंग पर टिप्पणी करते हुए, लोवी इंस्टीट्यूट के दक्षिण-पूर्व एशिया कार्यक्रम के निदेशक हंटर मार्स्टन ने 'X' (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "भारत का स्कोर बढ़कर 40.5 हो गया है, जिससे एक बड़ी शक्ति के रूप में उसकी स्थिति और मजबूत हुई है। 2018 के बाद से चीन के साथ भारत का अंतर अब सबसे कम है। आर्थिक क्षमता में थोड़ी गिरावट के बावजूद, मोदी को शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माना गया है।"
एशिया पावर रैंकिंग' में भारत के इस स्थान के पीछे मुख्य कारण
रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक और राजनयिक मोर्चों पर मिले-जुले नतीजों के बावजूद, एशिया में भारत का प्रभाव बढ़ा है। व्यापार और निवेश के स्थिर संबंधों ने 'आर्थिक संबंध' (Economic Relationships) रैंकिंग को बेहतर बनाने में मदद की, जबकि क्षेत्रीय रक्षा सहयोग में वृद्धि और दक्षिण-पूर्व एशिया को ब्रह्मोस मिसाइलों के निर्यात ने 'रक्षा नेटवर्क' (Defence Networks) स्कोर को मजबूत किया। सांस्कृतिक पहुंच, सूचना के प्रवाह और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान में हुई प्रगति के कारण भारत के सांस्कृतिक प्रभाव में भी सुधार आया है। रिपोर्ट के अनुसार, इन सुधारों की मदद से भारत 2023 के बाद पहली बार अपने 'पावर यील्ड गैप' (शक्ति क्षमता और वास्तविक प्रभाव के बीच का अंतर) को कम करने में सफल रहा है। इससे पता चलता है कि भारत अपने संसाधनों का उपयोग क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ाने के लिए अधिक प्रभावी ढंग से कर रहा है।एशिया पावर इंडेक्स' 27 देशों और क्षेत्रों का मूल्यांकन करता है। इसमें शक्ति के आठ पैमानों को शामिल किया गया है, जिनमें आर्थिक और सैन्य क्षमता, लचीलापन (resilience), राजनयिक प्रभाव और आर्थिक संबंध शामिल हैं।
तमिलनाडु सरकार ने मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपाथून में कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार या...
23 नवंबर को जारी एक आधिकारिक बयान में कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह पूरा मामला सितंबर 2025 में गोवा स्थित उनकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में तैयार किए गए ...
नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा का कार्यक्रम भी कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। 22 नवंबर को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे बाल...
।कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के अनुसार, 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर बातचीत सकारात्मक दिशा में है। नई दिल्ली में हुई बैठक म...
समाजवादी पार्टी (सपा)प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई ऑनलाइन पहल ‘अखिलेश सुन रहे हैं’ के शुरुआती 48 घंटे मे...