कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर कार्यालय, बैकुंठपुर ने पटना तहसील में सर्पदंश से हुई दो मौतों और बिच्छू के डंक से हुई एक मौत के मामले में कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। प्राकृतिक आपदा राहत के तहत तीनों मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, ग्राम कसरा निवासी रामसुन्दर बरगाह की 15 मई 2026 को सर्पदंश से मृत्यु हुई थी। उनकी पत्नी उमा के लिए चार लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह 6 जून 2026 को सर्पदंश से शिवानी राजवाड़े की मृत्यु के मामले में ग्राम डुमरिया परसापारा निवासी देवनारायण राजवाड़े के लिए चार लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
ग्राम मुरमा (बेसरझरिया) के जयसिंह की 3 मई 2024 को बिच्छू के डंक से मृत्यु हुई थी। इस प्रकरण में आवेदिका फूलमत के लिए चार लाख रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है। तीनों प्रकरणों में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के प्रावधानों के तहत सहायता मंजूर की गई है।
कोरिया जिले के 72 वर्षीय किसान बच्चालाल साहू ने मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन लेकर छिनडांड समिति के खरीदी केंद्र में 26.80 क्विंटल धान बेचा। रामचरित्तर...
। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच समय पर कराने और स्वास...
कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने विगत दिनों रिमझिम बारिश के बीच खेतों में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और धान की उपज की जानकारी ली। बेमौसम बारिश से धान की...
कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 के पात्र परिवारों को पक्के मकान की स्वीकृति देने का काम तेजी से चल रहा है।
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027दृ28 के लिए कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक w...