एमसीबी (वीएनएस)। जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह और हर्ष का माहौल है। शासन द्वारा किसानों की उपज के सुव्यवस्थित उपार्जन एवं उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव खरीदी केंद्रों में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एमसीबी जिले के ग्राम धौलपुर निवासी किसान बजरंग सिंह अपनी 80.00 क्विंटल धान की उपज लेकर कोड़ा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने खरीदी व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
किसानों की सुविधा के लिए शुरू की गई ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान विक्रय प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हो गई है। अब किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा से किसानों के समय और श्रम की बचत हो रही है तथा वे निर्धारित तिथि पर आसानी से अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंच रहे हैं।
उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था, पर्याप्त बारदाने, तौल की सुविधा तथा किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सुविधाओं के चलते किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल रही है।
किसान बजरंग सिंह ने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था, ऑनलाइन टोकन सुविधा एवं किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी पहल से धान विक्रय प्रक्रिया आसान हुई है और किसानों को काफी सुविधा मिल रही है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए किए गए इंतजामों से उपार्जन प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक हुई है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए किए गए इंतजामों से उपार्जन प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक हुई है।
आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की गई सेवा सेतु पहल लोगों क...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में 01 दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्टोरे...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी 1 से 14 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की तैयारियों की ...
जिले में गिरते भूजल स्तर को नियंत्रित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार किसानों से ग्रीष्मकालीन रबी धान की...