टोक्यो/नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत के सबसे बड़े मैथमेटिशियन और एजुकेटर आनंद कुमार, जो कि सुपर 30 जैसे जाने माने प्रोग्राम के फाउंडर भी हैं, उन्हें जापान में शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा में दिए गए अपने योगदान और प्रयासों के लिए प्रेस्टिजियस 'स्पेशल अचीवमेंट अवॉर्ड' जैसे सम्मान से नवाजा गया है।
मैथमेटिशियन आनंद कुमार को जापान के लीडिंग बिजनेस ग्रुप्स में से एक CGC ग्रुप के चेयरमैन और CEO अत्सुहिरो होरियुची द्वारा दिए गए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बता दें कि कुमार को यह अवॉर्ड उनके द्वारा निस्वार्थ लगातार किए जाने वाले उनके प्रयासों को नजर में रखते हुए दिया गया है। यह बात सभी जानते हैं कि कुमार अपने कई सालों से किए जाने वाले खास प्रयासों की मदद से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की जिंदगी बदलने में लगे हुए हैं। वह छात्रों की आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की राह और मौका दोनों देने का काम कर रहे हैं।
CGC ग्रुप की बात करें तो यह 5,083 स्टोरों के साथ 202 मेंबर वाली कंपनियां है। यह जापान के सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप्स में से एक है, जिसका एनुअल टर्नओवर 5.72 ट्रिलियन जापानी येन से ज्यादा का होता है।
इस अवॉर्ड के साथ दिए गए सम्मान पत्र में सुपर 30 के जरिए कुमार के योगदान को खास तौर पर हाइलाइट किया गया है। कुमार ने अपने सुपर 30 प्रोग्राम के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को न सिर्फ मुफ्त बल्कि अच्छी शिक्षा दी है। उनके इस प्रयास से कई छात्र अपने उस सपने को हासिल कर पाए हैं, जो उनके लिए कभी नामुमकिन था। इसके अलावा उन्हें मिले सम्मान पत्र में शिक्षा से जुड़े पहल और समाज के लिए उनके पूर्ण समर्पण को भी इंटरनेशनल लेवल पर सराहा गया है।
इस खास मौके पर कुमार द्वारा शुरू की जाने वाली नई पहल 'सुपर इन्फिनिटी' की भी तारीफ की गई है। बता दें कि उनके इस नए पहल का मकसद मैथमेटिक्स को भौगोलिक और आर्थिक सीमाओं से बहुत आगे लेकर जाना है, ताकि दुनिया भर में मौजूद हर बच्चा बड़ी आसानी और मजेदार तरीके से पढ़ाई को एंजॉय कर सके। इस खास पहल को सम्मान पत्र में शिक्षा के भविष्य के लिए नई संभावनाएं तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
कुमार ने साल 2002 में सुपर 30 की शुरुआत करने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर उन बच्चों को मुफ्त कोचिंग दी थी, जो पढ़ाई में तो अच्छे थे लेकिन IIT एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कराने के उनके परिवार के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में अब, कुमार सुपर इन्फिनिटी के साथ अपनी इसी बड़ी सोच को देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर तक पहुंचा रहे हैं। यही वजह है कि वे बच्चों को मैथ्स सिखाने के ज्यादा मजेदार और इंटरैक्टिव तरीके तलाश रहे हैं। जापान में खास मुलाकात के दौरान होरियुची ने इस पहल के तहत चल रहे जापानी भाषा के प्रोग्राम में भी काफी दिलचस्पी दिखाई। जिसके साथ उन्होंने कहा कि जापान के बच्चे भी पुराने तरीकों से हटकर ज्यादा इंटरेस्टिंग और मजेदार तरीके से मैथमेटिक्स पढ़ना पसंद करेंगे।
अवॉर्ड मिलने के बाद, कुमार कहते हैं, "यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि दुनिया भर के उन सभी बच्चों का है, जो मुश्किल हालात के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सुपर 30 से लेकर सुपर इन्फिनिटी तक, मेरा मकसद हमेशा एक ही रहा है कि पैसों की कमी की वजह से किसी भी बच्चे को अच्छी शिक्षा से वंचित न रहना पड़े।"
कुमार के इस जापान दौरे में एक और यादगार पल तब सामने आया, जब उनकी मुलाकात जापान के जाने-माने टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योर और इनोवेशन लीडर जोई इटो से हुई। बता दें कि यह उनकी दूसरी मुलाकात है, जो करीब 16 साल बाद हुई है। इटो 2011 से 2019 तक MIT मीडिया लैब के डायरेक्टर रहे हैं और फिलहाल चिबा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रेसिडेंट हैं। इटो वो शख्स हैं जिनका ट्विटर, फ्लिकर और किकस्टार्टर जैसी बड़ी कंपनियों को उनकी शुरुआती समय में आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। इतना ही नहीं, वे 'द न्यूयॉर्क टाइम्स', सोनी और मोजिला फाउंडेशन से भी जुड़े रहे हैं।
कुमार ने सालों बाद इटो संग फिर मिलने के अपने अनुभव को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, "आज जापान में मिस्टर जोई इटो से मिलना मेरे लिए बेहद यादगार और इमोशनल पल रहा। उनसे मेरी पहली मुलाकात करीब 16 साल पहले हुई थी। इतने लंबे समय बाद दोबारा उनसे मिलना और वही अपनापन, गर्मजोशी और सादगी महसूस करना मेरे दिल को छू गया। मिस्टर जोई इटो जापान के जाने-माने टेक्नोलॉजी उद्यमी और इनोवेशन लीडर हैं। वह 2011 से 2019 तक अमेरिका की MIT मीडिया लैब के डायरेक्टर रहे और फिलहाल चिबा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने ट्विटर, फ्लिकर और किकस्टार्टर जैसी कंपनियों को शुरुआती दौर में काफी सहयोग दिया है। इसके अलावा, वह 'द न्यूयॉर्क टाइम्स', सोनी और मोजिला फाउंडेशन से भी जुड़े रहे हैं। इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय पहचान और उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद उनकी सादगी और गर्मजोशी वाकई काबिले तारीफ है।"
कुमार को जापान में मिला यह सम्मान, उनके उस प्रेरणादायक सफर में एक और बड़ा मुकाम है, जिसके जरिए वह अपनी शिक्षा से जुड़ी सोच को देश की सीमाओं से बाहर तक पहुंचा रहे हैं। वहीं, उसरी तरफ इटो से हुई उनकी मुलाकात, उनके द्वारा इतने सालों में अपने निस्वार्थ कामों के जरिए बनाए गए पुराने रिश्तों और जुड़ाव को साफ तौर से दिखाती है।
शिकागो विश्वविद्यालय में एक पाकिस्तानी छात्र के सवाल का जवाब देते हुए गांधी ने कहा, "गुंजाइश तो है, लेकिन एक बड़ी समस्या है- और वह यह है कि पाकिस्त...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चीनी शहर शेनझेन में हुई बैठक के बाद प...
चीन के शेनझेन शहर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात हुई। पह...
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत को अमेरिका से यह आश्वासन मिला है कि प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के त...
मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस्राइल ने दावा किया है कि उसकी सेना ने दक्षिणी गाजा में रातभर चले हवाई हमले में हमास के रफाह ब्रिगेड क...