एसएडी-बीजेपी गठबंधन पर पंजाब कांग्रेस का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

Posted On:- 2026-11-25





चंडीगढ़(वीएनएस)।पंजाब कांग्रेस ने शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के फिर से साथ आने को हताशा में किया गया राजनीतिक समझौता बताया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जनता दोनों दलों को नकार चुकी है और उनका यह मेल चुनावी गणित में शून्य साबित होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसानों की एमएसपी गारंटी और अन्य मुद्दे हल हो गए हैं।
कांग्रेस की पंजाब इकाई ने मंगलवार को शिअद और भाजपा के फिर से एक साथ आने को ‘‘मौकापरस्त राजनीतिक समझौता’’ करार देते हुए दावा किया कि राज्य की जनता का भरोसा खो चुकीं ये दोनों पार्टियां अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए हताशा में ऐसा कर रही हैं। यह दावा करते हुए कि 2027 के विधानसभा चुनावों में इस गठबंधन का कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा, विपक्षी दल ने इस गठबंधन को दो खारिज कर दिये गए दलों के बीच राजनीतिक सुविधा का मेल करार दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘‘हो सकता है कि वे (भाजपा और शिअद) अपनी किस्मत बदल जाने की उम्मीद में एक साथ आए हों, लेकिन पंजाब का राजनीतिक गणित एकदम साफ है: शून्य जमा शून्य बराबर शून्य होता है।’’ कांग्रेस ने यह भी कहा कि इस गठबंधन का पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
उन्होंने याद दिलाया कि 2002 और 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने शिअद-भाजपा गठबंधन को हराया था। बाजवा ने कहा, हम 2027 में भी उन्हें हराएंगे। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता ने इस गठबंधन को दो ऐसी पार्टियों द्वारा राजनीतिक अस्तित्व बचाने की हताशा भरी कोशिश बताया, जिन्होंने पंजाब की जनता का भरोसा खो दिया है।’’ बाजवा ने कहा कि दोनों पार्टियों को अच्छी तरह पता है कि पंजाब के लोगों ने उनकी राजनीति को खारिज कर दिया है, और उनमें से कोई भी अकेले अपने खोए हुए जनाधार को फिर से हासिल नहीं कर सकती।
बाजवा ने बताया कि शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने तर्क दिया था कि केंद्र द्वारा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी देने से इनकार करने के बाद, पार्टी के पास गठबंधन से बाहर निकलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने कहा, आज, वह उसी भाजपा नेतृत्व के साथ बैठे हैं। क्या बदल गया है?
क्या किसानों की चिंताएं दूर हो गई हैं? क्या एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू कर दी गई है? क्या पंजाब के किसानों से किए गए सभी वादे पूरे कर दिए गए हैं, या फिर बादल परिवार की राजनीतिक मजबूरियां अचानक पंजाब के किसानों के हितों से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई हैं?’’ उन्होंने ‘अग्निपथ योजना’ पर बादल से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा, ‘‘ क्या वे यह सुनिश्चित करेंगे कि अग्निपथ योजना को रद्द कर दिया जाए और भारतीय सेना में नियमित भर्ती फिर से शुरू हो?
कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि शिअद और भाजपा असल में हमेशा से साथ ही रहे हैं, और उनके औपचारिक रूप से एक साथ आने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बादल ने ‘‘राज्य को लेकर आरएसएस के नापाक मंसूबों का हिस्सा बनकर पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात किया है।



Related News
thumb

मजबूत सुधारों और निवेश से आकार ले रहा विकसित भारत 2047: प्रधानमंत्र...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि विकसित भारत 2047 यात्रा मजबूत सुधारों और मुख्य सेक्टर्स में निवेश से आकार ले रही है। पीएमओ इंडिया ने ...


thumb

बीजेपी-एसए-डी गठबंधन से पंजाब में बदलाव का रास्ता खुलेगा, अमित शाह ...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन का ऐलान करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्...


thumb

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत, सीबीआ-ईडी जांच का आदेश र...

सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत देते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश रद्द कर दिया है, जिसमें सीबीआई ...


thumb

देश की युवा पीढ़ी गुलामी के प्रभाव से मुक्त है और राष्ट्र को मजबूत ...

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अनेक विविधताओं के बावजूद भारत प्राचीन काल से हम की भावना से एकजुट रहा है। यह एकता किसी बाहरी खतरे की मोहताज नहीं...


thumb

सुप्रीम कोर्ट में दीपम न जलने पर तमिलनाडु सरकार ने मांगी माफी, मंदि...

मदुरै के जिला कलेक्टर ने शीर्ष अदालत में स्थिति रिपोर्ट पेश कर दीपथून पर दीप न जलने के लिए खेद व्यक्त किया। रिपोर्ट में बताया गया कि मंदिर के न्यास...