पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, 7 हजार हितग्राहियों का हुआ चिन्हांकन

Posted On:- 2026-11-25




2 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर केंद्र और राज्य सरकार से मिलेगी 90 हजार रुपये की सब्सिडी हितग्राहियों को

जशपुरनगर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विद्युत विभाग, एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकाय एवं बैंकर्स के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए अनुदान दिया जाता है। योजना के माध्यम से उपभोक्ता प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि 2 किलो वाट का घरों में सोलर पैनल लगाने से केंद्र सरकार 60 हजार का और राज्य सरकार 30 हजार रुपए तक कुल 90 हजार की सब्सिडी हितग्राहियों को दी जाती है।

कलेक्टर व्यास ने बताया कि जशपुर जिले में लगभग 7 हजार ऐसे हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया है, जिनके घरों में प्रतिमाह लगभग 200 यूनिट बिजली की खपत होती है। इन पात्र हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके तहत हितग्राहियों को कुल 90 हजार रुपये तक का अनुदान लाभ मिलेगा। साथ ही पात्र हितग्राहियों को बैंक के माध्यम से ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को योजना की प्रक्रिया, सब्सिडी एवं ऋण सुविधा की जानकारी सरल तरीके से उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें सोलर पैनल लगाने में आर्थिक परेशानी न हो और जिले में योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।



Related News
thumb

मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा ...

प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत रामगढ़ में आयोजित मितानिन सम्मा...


thumb

तीन वर्षों में नगर निगम भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रूपए जारी : ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज इस्पात नगरी खुर्सीपार भिलाईवासियों को कुल 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए की सौगात दी। मुख्यमंत्री लोकार्पण एवं भूमिपू...


thumb

माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम क...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज इस्पात नगरी भिलाई के सेक्टर-2 में आयोजित राम कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ को नमन कर विश्वविख्यात कथाव्य...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह म...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर गुरूद्वारा सिंगसभा सेक्टर 6 में आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए।


thumb

मुख्यमंत्री साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान सेक्टर-6 भिलाई में महिला थाना के समीप 33.24 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित दुर्ग रेंज...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जयंती स्टेडियम हेलीपैड में भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भिलाई प्रवास पर जयंती स्टेडियम स्थित हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत ...