ठंड में कब्ज की समस्या से हैं परेशान, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

Posted On:- 2026-11-27




ठंड के मौसम कई तरह की स्वास्थ से जुड़ी समस्याएं होती है इनमें कब्ज की समस्या सबसे आम है। सर्दियों में कब्ज की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सर्दियों में कब्ज की समस्या क्यों बढ़ जाती है। दरअसल सर्दियों के मौसम में प्यास कम लगती है जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। दूसरी तरफ फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण आंतों की गतिशीलता धीमी पड़ने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग अलग अलग तरीके अपनाते हैं और कुछ लोग तो दवाओं को भी सहारा लेते हैं। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो डॉ. निर्देश चौहान, कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, फोर्टिस फरीदाबाद के बताए गए उपाय अपना सकते हैं। 

क्या कहते हैं डॉक्टर

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के मुताबिकसर्दियों में नियमित मल त्याग को बहाल करने के लिए और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है। 

तरल पदार्थों से शरीर को हाइड्रेट रखें: प्यास लगने का इंतजार न करें। अपनी सुबह की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें, ताकि गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स सक्रिय हो सके, जो बड़ी आंत को सिकुड़ने का संकेत देता है। दिन भर गुनगुना पानी, सब्जियों का पतला सूप या कैफीन-मुक्त हर्बल चाय पीते रहें।

​सर्दियों में फाइबर का भरपूर सेवन करें: मल में मात्रा बढ़ाने और नमी बनाए रखने के लिए प्रतिदिन 25 से 30 ग्राम डाइटरी फाइबर लें। अपनी डाइट में पालक, मेथी के पत्ते, गाजर, मूली, अमरूद और संतरे जैसे मौसमी फल-सब्जियों के साथ-साथ ओट्स, बाजरा और गेहूं जैसे साबुत अनाज शामिल करें।

​शरीर को एक्टिव रखें: शारीरिक गतिविधि सीधे पेरिस्टालसिस को उत्तेजित करती है। यह मांसपेशियों को सक्रिय रखने में मदद करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। शरीर को एक्टिव रखने के लिए ठंडे के मौसम में रोजाना 30 मिनट की तेज वॉक करें। 

​आंतों के माइक्रोबायोम और चिकनाई का ध्यान रखें: आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए दही या छाछ जैसे नेचुरल प्रोबायोटिक्स का सेवन करें। भोजन में थोड़ी मात्रा में हेल्दी फैट्स जैसे एक चम्मच घी या जैतून का तेल मिलाने से भी मल त्याग आसान होता है।

​चाय और कॉफी का सीमित सेवन करें: गर्म रहने के लिए कई कप कैफीन युक्त पेय पदार्थों पर निर्भर रहना शरीर में पानी की कमी को और बढ़ा सकता है। चाय या कॉफी के हर कप के साथ एक अतिरिक्त गिलास पानी पीकर संतुलन बनाए रखें।



Related News
thumb

सुबह उठने के बाद करें ये 2 काम, शरीर होगा डिटॉक्स

पोषक तत्वों से भरपूर खीरा सलाद के तौर पर ज्यादा सेवन किया जाता है। इसमें लगभग 95% पानी होता है, विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम औ...


thumb

सर्दियों में जरूर खाएं बथुआ का साग

सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन किया जाता है। इन्हीं में से एक है बथुआ, जिसे सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद मान...


thumb

सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है आंवला कैंडी

सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने और संक्रमण से बचाने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इस मौसम में खानपान में ऐसी चीजों को शामि...


thumb

रोजाना दही खाने से मिल सकते हैं ये फायदे

अपनी डाइट में शामिल करने के लिए फ्लेवर्ड वाली दही की बजाय सादे दही का चुनाव करें। फ्लेवर्ड दही में अक्सर बहुत ज़्यादा चीनी मिलाई जाती है। दही के ऊ...


thumb

सर्दियों का असली 'सुपरफूड' है तिल

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही भारतीय रसोई में कुछ चीजों की महक घुलने लगती है। इन्हीं में से एक है तिल। सर्दियों में लोग तिल का सेवन खूब करते हैं। इ...