टटेंगा-भरदा-मोहंदीपाट मार्ग का निर्माण प्रगति पर, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

Posted On:- 2026-11-28




3.40 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 450.86 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

बालोद (वीएनएस)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने और आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में गुण्डरदेही विकासखंड के अंतर्गत टटेंगा-भरदा-मोहंदीपाट मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप तथा उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में सड़क निर्माण एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मूलभूत न्यूनतम सेवा के अंतर्गत टटेंगा-भरदा-मोहंदीपाट मार्ग के किलोमीटर 1/2 से 4/4 तक कुल 3.40 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 450.86 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए अनुबंध एवं कार्यादेश जारी किया जा चुका है तथा निर्माण कार्य प्रगति पर है।

’सड़क बनने से किसानों और ग्रामीणों को मिलेगी राहत’

इस मार्ग के निर्माण से टटेंगा, भरदा और मोहंदीपाट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों का रोजमर्रा का सफर आसान होगा तथा किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार और मंडियों तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। वहीं विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भी बेहतर सड़क संपर्क का लाभ मिलेगा।

सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का ध्यान रखते हुए कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।



Related News
thumb

संविधान के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया परिचित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिल...


thumb

सुरक्षित बचपन अभियान: जिला पंचायत में प्रशिक्षण व कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिल...


thumb

जेवरतला रोड पर बनेगा नवीन महाविद्यालय भवन, विद्यार्थियों को मिलेगा ...

जिले में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़...


thumb

धान खरीदी में जिले की निरंतर बढ़त, अब तक 10,671 किसानों से 38,299.60...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी में बालोद जिला निरंतर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश...


thumb

नारायणपुर में मदर मैरी की प्रतिमा को आग लगाने का प्रयास, अज्ञात लोग...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बांग्लापारा स्थित एक चर्च के बाहर अज्ञात लोगों ने मदर मैरी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने और जलाने की कोशिश की।