रायपुर(वीएनएस)।क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ 41 लाख 61 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से 12.80 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, उक्त निर्माण कार्य के लिए राज्य शासन ने 2041.61 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस संबंध में प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन द्वारा जारी स्वीकृति में निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति (टीएस) प्राप्त करने तथा उसके बाद ही निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निविदा प्रक्रिया में शासन के निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पालन करते हुए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने को कहा गया है।
निर्माण कार्य की डिजाइन एवं ड्राइंग सक्षम अधिकारी से अनुमोदित कराने, स्वीकृत राशि की सीमा में ही व्यय सुनिश्चित करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी करने पर विशेष जोर दिया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, अनावश्यक समय वृद्धि से बचने तथा ठेकेदारों द्वारा कार्य में लापरवाही किए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...
मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...