सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर व लीना कोसम ने भैयाथान ब्लॉक स्थित दर्रीपारा गौठान में चल रहे गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने गोबर खरीदी की व्यवस्था, चारागाह, सेड निर्माण, मधुमक्खी पालन और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गौठान समिति को सक्रिय कर गोबर खरीदी की व्यवस्था में प्रगति लाने निर्देशित किया। उन्होंने चारागाह जाने वाले रास्ते में पुलिया निर्माण केलिए स्वीकृति के लिए एपीओ नरेगा को निर्देशित किया।
कलेक्टर आरा ने गौठान में प्लांटेशन के दौरान मोरिंगा पौधा का रोपण अनिवार्य रूप से करने निर्देशित किया तथा शेड निर्माण कार्य में प्रगति लाकर महिला स्व सहायता समूह को देने निर्देशित किया। उन्होंने गौठान में मधुमक्खी पालन के जा रही व्यवस्था में प्रगति लाने निर्देशित किया। गौठान में चारा की व्यवस्था कर पशुओं को गौठान में लाने केलिए निर्देशित किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर वहीदुर्रहमान, मनरेगा एपीओ डॉक्टर एके पाठक और अन्य अधिकारी कमर्चारियों उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदल गया है और 12 अक्टूबर के आसपास प्रदेश से मानसून की विदाई संभावित है।
राज्य सरकार ने बुधवार को राज्य पुलिस सेवा के 21 अधिकारियों का तबादला किया है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में डाटा एंट्री आपरेटर और परिचारक श्रेणी-3 (संयंत्र) के 785 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिये गए ...
नेशनल हाईवे पर स्थित आरोग्यम सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में बुधवार को किडनी ट्रांस्प्लांट यूनिट का शुभारंभ भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव व दुर्ग शहर...
सतत् विकास लक्ष्य (SDG) के संबंधित राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार किये गये ’एसडीजी बेसलाईन एण्ड प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2022 छत्तीसगढ़’ का विमोचन बुधवार ...