नई दिल्ली (वीएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही भारत को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टोक्यो ओलम्पिक में गोल्ड जीतकर भारत का नाम गर्व से ऊंचा करने वाले नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर हो गए हैं। नीरज चोपड़ा को हाल ही में चोट लग गई थी। इसी वजह से उन्हें गेम से बाहर किया गया है।
बता दें अक्सर भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करता है। इतना ही नहीं भारत टॉप-3 में अपनी जगह भी कन्फर्म करता है। इस बार हर इसी को गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से उम्मीद ही। आशा थी कि नीरज चोपड़ा की वजह से जैवलिन थ्रो में भारत का गोल्ड मेडल पक्का हो सकता है। ऐसे में नीरज का कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ना ले पाना किसी बड़े झटके से कम नई होगा। नीरज चोपड़ा ने खुद कन्फर्म किया है कि वह चोट की वजह से इन खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
बता दें कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का मैच 5 अगस्त को होना था, उसी दिन जैवलिन थ्रो का इवेंट था। नीरज चोपड़ा के बाद अब इस फील्ड में भारत की उम्मीदें डीपी मनु और रोहित यादव से हैं। जैवलिन थ्रो में अब यह दोनों ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने गुरुवार को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में अपने दूसरे एशियाई खेल 2023 ग्रुप ए मैच में बांग्लादेश को 1-0 से हराया।
सीनियर विश्व चैंपियनशिप में अपने पदार्पण पर भारतीय पहलवान अंतिम पंघल ने यहां गुरुवार को 53 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में स्वीडन की यूरोपीय चैंपियन...
दो-पहिया मोटरस्पोर्टिंग रेस मोटोजीपी भारत में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है
एडेन मार्कराम की दमदार बैटिंग के बाद मार्को येनसन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका ने पांचवें और निर्णायक वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया क...
भारत ने श्रीलंकाई टीम को 10 विकेट से हराकर एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भा...
एशिया कप-2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को खेला जाएगा।