आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



कलेक्टर कटारा ने आदर्श गौठान ईटपाल में गौठान समिति के साथ मनाया हरेली

Posted On:- 2022-07-28




कृषि यंत्रों व गौवंश की पूजा-अचर्ना कर जिले की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की

बीजापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में त्यौहारों का महत्वपूर्ण स्थान है। प्रदेश का प्रथम त्यौहार हरेली हरियाली का प्रतीक है। जिले के किसानों व ग्रामीणों की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रथम त्यौहार हरेली धूम-धाम से मनाया गया। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने आदर्श गौठान ईटपाल में विधिवत कृषि यंत्रों व गौवंश की पूजा-अचर्ना कर सुख एवं समृद्धि की कामना की। 

इस अवसर पर गौठान परिसर में कलेक्टर कटारा, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने पौधरोपण किया। व विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कलेक्टर कटारा ने नारियल फेक कर खेल की शुरूआत की इसके अतिरिक्त समूह की महिलाओं की ओर से कुर्सी दौड़, सुईधागा दौड़, रस्सा-कसा, चम्मच दौड़ प्रतियोगिता किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त महिलाओं को पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही गौमूत्र से जीवामृत व बीजामृत कीटनाशक बनाने का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से दिया गया। 

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बोधी ताती, उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, डीप्टी कलेक्टर व सीईओ जनपद पंचायत फागेश सिंहा, उप संचालक कृषि पीएस कुसरे, उप संचालक पशुधन लल्लन सिंह, सहायक संचालक उद्यानिकी नरवरिया, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र अरूण सकनी सहित सरपंच जगबंधु मांझी व जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी गौठान समिति की महिलाएं व ग्रामीणजन उपस्थित थे।





Related News
thumb

जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है : बृजमोहन

भाजपा के पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि परिवर्तन यात्रा परिवर्तन का संवाहक बनकर लोगों तक पहुंच रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में यात्रा ...


thumb

भटकती हुई मानसिक रूप से परेशान महिला को मिला सखी वन स्टॉप सेंटर में...

कलेक्ट्रेट परिसर में मानसिक रूप से परेशान महिला भटकती अवस्था मे पाई गई जिसकी जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास बैकुंठपुर के माध्यम स...


thumb

जिला चिकित्सालय दुर्ग में मरीजों से लिए जा रहे प्रतिदिन फीडबैड

जिला चिकित्सालय दुर्ग में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों से संतुष्टि एवं सुझाव पत्र भरवाये...


thumb

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एमसीसी व चुनाव आयोग के दिशा निर्दे...

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आदर्श आचरण संहिता (एमसीसी) के संबंध में सर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि व सदस्यों के साथ कलेक्ट्र...


thumb

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने लिया पोस्टकार्ड लेखन प...

जिले में होने वाले आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन आयोग की ओर से विविध गतिविधियों को आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के श...


thumb

शहर की सड़कों की मरम्मत का काम 30 सितंबर तक पूरा करें : कलेक्टर

शहर की सड़कों की दुरूस्ती के लिए कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि नागरिक सुविधाओ...