आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कॉंग्रेस नेता के बयान से भाजपा हुई आक्रामक

Posted On:- 2022-07-28




रैली निकाल पहुंचे थाने, दर्ज कराई शिकायत

रायगढ़ (वीएनएस)। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित करने के मामले में भाजपा ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। इसे कांग्रेस की धृष्टता की पराकाष्ठा बताते हुए आज रायगढ़ भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही रैली निकाल थाने कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने थाना प्रभारी मनीष नागर को आवेदन सौंप कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई।

भाजपा नेताओ ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रपति का अपमान भारत राष्ट्र का अपमान है,भारत राष्ट्र की नारी शक्ति का अपमान है। भारत के 130 करोड़ नागरिकों का अपमान है और भारत के करोड़ों जनजाति नागरिकों सहित सारी दुनिया के जनजाति समाज का अपमान है। कांग्रेस नेता का यह कृत्य क्षमा के योग्य नहीं है। कांग्रेस द्वारा आदिवासी अस्मिता पर चोट पहुंचाने के खिलाफ हमने विरोध दर्ज किया है।

रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता ने देश के प्रथम नागरिक और देश के संवैधानिक प्रमुख तथा भारत की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान किया है। यह भारत का अपमान है  भारत के जनजाति समाज का अपमान है। कांग्रेस हमेशा से जनजाति समाज का हितैषी होने का ढोंग करती रही है और अब लोकसभा में उसके नेता अधीर रंजन ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस आदिवासी समाज के बारे में क्या नजरिया रखती है।बहरहाल कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने इस मामले में माफी मांगने से साफ इंकार कर ट्वीट किया है कि वह इसके लिए माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि ऐसा गलती से उनके मुँह से निकल गया था।



Related News
thumb

सिंहदेव ने ली मेडिकल कॉलेजों व संबद्ध अस्पतालों के स्वशासी समिति के...

उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मंगलवार को राज्य के छह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और इनसे संबद्ध अस्पतालों के स्वशास...


thumb

शिक्षक भर्ती: व्याख्याता पद के लिए दस्तावेज सत्यापन 5 को

शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में व्याख्याता पद का तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग उपरांत अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजेे लोक श...


thumb

दस्तावेज सत्यापन के बाद सहायक शिक्षकों को जारी किए जा रहे नियुक्ति ...

लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया के क्रम में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए ...


thumb

अपर मुख्य सचिव ने ली राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की ...

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै ने मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। उन्हों...


thumb

कोड़ातराई में 4 अक्टूबर को भरोसे का सम्मेलन

जिले के कोड़ातराई में 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खर...


thumb

समाज के विकास में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को दुर्ग के अधिवक्ताओं को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने दुर्ग प्रवास के दौरान जिला न्यायालय परिसर में 33 लाख रूपए की लागत...