बीजापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में त्यौहारों का महत्वपूर्ण स्थान है। प्रदेश का प्रथम त्यौहार हरेली हरियाली का प्रतीक है। जिले के किसानों व ग्रामीणों की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रथम त्यौहार हरेली धूम-धाम से मनाया गया। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने आदर्श गौठान ईटपाल में विधिवत कृषि यंत्रों व गौवंश की पूजा-अचर्ना कर सुख एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर गौठान परिसर में कलेक्टर कटारा, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने पौधरोपण किया। व विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कलेक्टर कटारा ने नारियल फेक कर खेल की शुरूआत की इसके अतिरिक्त समूह की महिलाओं की ओर से कुर्सी दौड़, सुईधागा दौड़, रस्सा-कसा, चम्मच दौड़ प्रतियोगिता किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त महिलाओं को पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही गौमूत्र से जीवामृत व बीजामृत कीटनाशक बनाने का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से दिया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बोधी ताती, उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, डीप्टी कलेक्टर व सीईओ जनपद पंचायत फागेश सिंहा, उप संचालक कृषि पीएस कुसरे, उप संचालक पशुधन लल्लन सिंह, सहायक संचालक उद्यानिकी नरवरिया, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र अरूण सकनी सहित सरपंच जगबंधु मांझी व जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी गौठान समिति की महिलाएं व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
सुशासन तिहार अंतर्गत स्कूल परिसर ग्राम पंचायत खम्हरिया जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ अतिथि जिला पंचाय...
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कलेक्टर ए...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, सुशासन तिहार के तहत आयो...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अनिता अग्रवाल और जिला बाल संर...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन...
प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ संवाद से समाधान के महापर्व सुशासन तिहार 2025 में जनपद पंचायत अं.चौकी के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्त...