पंचायत चुनाव : 51 में से 41 जिला पंचायतों में भाजपा का कब्जा

Posted On:- 2022-07-29




भोपाल (वीएनएस)। पंचायत चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। 51 में से 41 जिलों में उसने अपने अध्यक्ष बनने का दावा किया है। वहीं, कांग्रेस को दस जिलों में जीत मिलने की बात कही जा रही है। दिलचस्प मुकाबला भोपाल में रहा, जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भाजपा नेताओं और पुलिस के साथ झड़प हुई। भोपाल में भी भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।

कांग्रेस ने राजगढ़, सिंगरौली, झाबुआ, देवास, डिंडौरी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, दमोह, बालाघाट में अपनी पार्टी के समर्थक के अध्यक्ष का पद जीतने का दावा किया है। कांग्रेस ने रतलाम में भी कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने का दावा किया था, लेकिन बाद में तीन वोट रद्द कर दिए गए। इसे लेकर कांग्रेस अपील में चली गई। धार और उमरिया में बीजेपी और कांग्रेस को बराबर वोट मिले थे। ड्रा में कांग्रेस प्रत्याशी हार गए। भाजपा ने कटनी, मंदसौर, दतिया, मुरैना, नरसिंहपुर, शहडोल, सागर, ग्वालियर, गुना, भिंड, शिवपुरी, बुरहानपुर, शाजापुर, मंडला, रायसेन, सीहोर, पन्ना, टीकमगढ़, रीवा, बड़वानी, निवाड़ी, विदिशा, सतना, उज्जैन, आगर, बैतूल, अशोकनगर, धार, खरगोन, उमरिया, खंडवा, इंदौर, नीमच, सिवनी, श्योपुर, छतरपुर और हरदा  में अपनी पार्टी के समर्थक के जीतने का दावा किया है।

दलीय आधार पर नहीं होते पंचायत चुनाव
पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते हैं। कांग्रेस और बीजेपी अपने-अपने समर्थकों को अध्यक्ष पद पर बिठाना चाहती है। इसके लिए सदस्यों को हर तरीके से अपनी तरफ करने में दोनों ही पार्टियों के पदाधिकारी लगे हुए थे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को पुलिस अगवा कर रही है। मध्य प्रदेश चुनाव आयोग क्यों अपनी आंखें बंद करे हुए है? श्योपुर, सीहोर अन्य जिलों के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

51 जिलों में चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
51 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि सीधी जिले में एक जिला पंचायत वार्ड का परिणाम उच्च न्यायालय द्वारा स्थगित करने के कारण वहां पर अभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन नहीं होगा।   

दिग्विजय ने लगाए शिवराज पर आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिवराज उर्फ मामा उर्फ मामू के गृह जिले की जिला परिषद सीहोर के आदिवासी सदस्य के खिलाफ झूठी शिकायत की गई। पुलिस उसे धमकाते हुए थाने ले गई। जिला पंचायत का चुनाव होना है। मामू डरा हुआ है। पूरा चुनाव पैसा, पुलिस व प्रशासन के दम पर भाजपा लड़ रही है। दिग्विजय ने कैलाश विजयवर्गीय का नाम लेते हुए कहा कि आपने सही कहा है। मामू को भाजपा कार्यकर्ताओं की आवश्यकता नहीं है। पूरा प्रशासन उनके कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है।

कांग्रेस बोली बीजेपी ने प्रशासन का दुरुपयोग किया
कांग्रेस ने कहा कि भोपाल, रतलाम, हरदा और सीहोर में भोपाल ने सत्ता और प्रशासन का दुरुपयोग किया। भाेपाल में भाजपा के पास सिर्फ दो वोट थे। कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद मंत्रियों के संरक्षण में सदस्यों का अपहरण किया और लूट तंत्र से भाजपा जीती। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की बात कही है। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर में कांग्रेस के प्रमुख नेता अशोक सिंह और रामनिवास रावत को एक दिन पहले ही पुलिस के थाने में बैठाने का आरोप लगााया है। वहीं, रतलाम में कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने पर 3 वोट रद्द करने के आरोप लगाए है।



Related News
thumb

पश्चिम बंगाल के पूर्व जेल मंत्री बिश्वनाथ चौधरी का निधन

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री बिश्वनाथ चौधरी का कोलकाता के एक अस्पताल में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।


thumb

सीएम योगी का बड़ा फैसला: अग्निवीरों को प्रदेश पुलिस और पीएसी में मि...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश की सेवा करके लौटने वाले अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएएसी बल में आरक्षण देने की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।...


thumb

अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा आरक्षण, मुख्यमंत्री ने की घोषण...

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण देने का फैसला किया है। कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न...


thumb

झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह हटाए गए, अनुराग गुप्ता को मिला प्रभार

झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अनुराग गुप्ता को इस पद का प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार के गृह, कारा एवं...


thumb

दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने पीएम मोदी से की मुल...

केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए के घटक जनता दल (सेकुलर) के प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मु...


thumb

कावंड़ यात्रा: दुकानदारों को नहीं लिखना होगा नाम

यूपी में कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों, ढाबों और ठेलों पर नेम प्लेट लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक बरकरार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उत्तरा...