बीजापुर (वीएनएस)। उचित मुल्य दुकान संकनपल्ली एवं पुसगुड़ी का माह जुलाई 2022 आबंटन का खाद्यान्न चावल 217.02 क्विंटल, शक्कर 4.42 क्विंटल, चना 8.84 क्विंटल तथा गुड़ 8.84 क्विंटल प्रदाय हेतु बीजापुर से परिवहनकर्ता मनीष सिंह ट्रक क्रमांक सीजी 17 जीए 1949 में लोड कराकर वाहन चालक द्वारा ग्राम संकनपल्ली ले जाया जा रहा था। किन्तु संकनपल्ली से पूर्व मेटूपल्ली के पहाड़ी नाले को खाद्यान्न से भरी ट्रक पार नहीं कर पायी एवं बारिश के कारण पहाड़ी नाले का जलस्तर बढ़ने से ट्रक खाद्यान्न सहित नाले में बह गयी। उक्त घटनाक्रम में जो पीडीएस राशन सामग्री का नुकसान हुआ है।
उक्त सामग्री की क्षतिपूर्ति की राशि 8 लाख 84 हजार 693 की वसूली परिवहनकर्ता मनीष सिंह से विभाग द्वारा किया गया एवं 29 जुलाई 2022 को उक्त दोनो दुकानों में भण्डारण पूर्ण कराकर राशनकार्ड उपभोक्ताओं को माह जुलाई 2022 के खाद्यान्न एवं आवश्यक सामग्री का वितरण कराया जा रहा है।
आज बारसूर नगर पंचायत अंतर्गत पूर्व मेें क्षतिग्रस्त हुए डेनेक्स फैक्ट्री का पूर्ण मरम्मत कर पुनः शुभारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र...
सुशासन तिहार-2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत होने वाले समाधान शिविर के क्रम में आज कुआकोण्डा जनपद अंतर्गत पालनार तथा दंतेवाड़ा के गमावाड़ा के ग्राम मे...
मिरचे गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की प्रेरक मिसाल बन रही हैं। यहां की जय मां शीतला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने न सिर्फ अपनी मेहनत और समर्पण स...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार आम जनता के लिए सार्थक साबित हो रहा है। एक ही मंच पर हितग्राहियों की समस्याएं और मांगों की पूर्ति की ...
कोंटा विकासखंड के नक्सल प्रभावित अंदरूनी पंचायत भेज्जी में शुक्रवार को सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में चलाए जा रहे सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया ज...