आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



आकाशीय बिजली गिरने से 5 महिला श्रमिकों की मृत्यु, 6 घायल

Posted On:- 2022-07-29




स्वास्थ्य मंत्री ने की घायल महिला से बात जाना हाल

महासमुंद (वीएनएस)। महासमुंद जिÞले के सरायपाली ब्लॉक सिंघोडा थाना क्षेत्र के घाटकछार गांव के खेती-बाड़ी का काम कर रहे 11 श्रमिकों  पर आकाशीय बिजली गिरी। अनुविभागीय दंडाधिकारी  सरायपाली ने बताया कि पांच महिला श्रमिकों की  घटना स्थल पर मृत्यु हों गई। 6 महिला श्रमिक घायल हुई। सभी को एंबुलेंस के जरिए सरायपाली स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गांव वालों और पुलिस की मदद से सभी को सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जिसमें से 5 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है और घायलों का प्राथमिक उपचार सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। आला अधिकारी के साथ-साथ सरायपाली एसडीएम और विधायक किस्मतलाल नंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं। उन्होंने घायलों के इलाज की जानकारी ली। एक महिला गम्भीर है। मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते यह दु:खद हादसा हुआ। सभी श्रमिक महिलायें खेत में काम कर रही थी। 

सरायपाली के सिंघोडा थाना अंतर्गत ग्राम घाटकछार पड़ोसी ओड़िसा प्रदेश की सीमा से लगा गांव है। एसडीएम नम्रता जैन ने बताया कि मृतकों में कु जानकी पिता भागीरथी, कु लक्ष्मी यादव पिता मीनू, बसंती नाग पति चीनू नाग, जमोवती पति जयदेव, नोहर मति पति नीलकुमार है। घायलों में पंक्जनीं पति मीनू यादव, पावर्ती मालिक पिता नारायण, तपस्वनी पिता नारायण पुनिबाई पति भुरौ, गीतांजलि पति विनोद और शशि मुझी पति अर्जुन है। घायलों का सरायपाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है। 

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुई महिला से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात की उनका हालचाल पूछा उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की और बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर घटना की   जानकारी मिलते ही तुरंत सभी घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे को सभी जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने कहा। गंभीर घायल को जरूरी होने पर जिला चिकित्सालय या अन्य अस्पताल में इलाज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर क्षीरसागर ने एसडीएम सरायपाली नम्रता जैन को तत्काल राहत राशि मुहैया कराने व प्राकृतिक आपदा प्रकरण बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एक गंभीर मरीज पुनिबाई को उपचार केलिए राजधानी रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है। शेष घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की टीम उपचार कर रही है। इलाज के लिए सभी जरूरी दवाइयां व चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध है।




Related News
thumb

बिलासपुर में डायरिया के मिले नए 32 मरीज, दो की मौत

एक बार फिर शहरी क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इमलीपारा क्षेत्र में डायरिया से दो महिलाओं की मौत होने से हड़कंप मचा हुआ है।


thumb

छत्‍तीसगढ़ से 12 तक मानसून की विदाई संभव, तापमान में आएगी गिरावट

छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदल गया है और 12 अक्टूबर के आसपास प्रदेश से मानसून की विदाई संभावित है।



thumb

चुनाव से पहले 21 पुलिस अधिकारियों का तबादला

राज्य सरकार ने बुधवार को राज्य पुलिस सेवा के 21 अधिकारियों का तबादला किया है।


thumb

पॉवर कंपनी में डाटा एंट्री आपरेटर व परिचारक के 785 पदों के लिए होगी...

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में डाटा एंट्री आपरेटर और परिचारक श्रेणी-3 (संयंत्र) के 785 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिये गए ...


thumb

दुर्ग में मध्य भारत के पहले किडनी ट्रांस्प्लांट यूनिट का शुभारंभ

नेशनल हाईवे पर स्थित आरोग्यम सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में बुधवार को किडनी ट्रांस्प्लांट यूनिट का शुभारंभ भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव व दुर्ग शहर...